{"_id":"5f23287aee82f0234552fa8e","slug":"media-team-will-take-stock-of-development-on-first-anniversary-of-new-jammu-and-kashmir","type":"story","status":"publish","title_hn":"नए जम्मू-कश्मीर की पहली वर्षगांठ पर विकास का जायजा लेगा मीडिया दल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नए जम्मू-कश्मीर की पहली वर्षगांठ पर विकास का जायजा लेगा मीडिया दल
Fri, 31 Jul 2020 01:37 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Fri, 31 Jul 2020 01:37 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाने और राज्य को दो केंद्र शासित प्रदेशों में बांटने के एक साल बाद देश का सबसे युवा केंद्र शासित प्रदेश अपनी पहली वर्षगांठ मनाने की तैयारी कर रहा है। इस एक वर्ष के दौरान प्रदेश में आए सकारात्मक बदलाव की जमीनी हकीकत से रूबरू होने के लिए आगामी दो सप्ताह में देश के विभिन्न हिस्सों से मीडिया टीमों का दौरा प्रस्तावित है। इनसे समन्वय बनाने के लिए प्रदेश सरकार ने पांच वरिष्ठ आईएएस अफसरों की नियुक्ति की है।
विज्ञापन
सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी एक आदेश में कहा गया है कि जम्मू-कश्मीर में अगले दो सप्ताह में मीडिया दलों के प्रस्तावित दौरे के समन्वय के लिए नोडल अधिकारी और संयुक्त नोडल अधिकारी के तौर पर निम्नलिखित अधिकारियों को नियुक्त किया जाता है। इसमें प्रधान सचिव रोहित कंसल को कश्मीर और धीरज गुप्ता को जम्मू क्षेत्र का नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन
कंसल को आईएएस अफसर सैयद आबिद रशीद और सरमद हाफिज मदद करेंगे जबकि गुप्ता की सहायता के लिए एम राजू को संयुक्त नोडल अधिकारी बनाया गया है। पिछले साल पांच अगस्त को राज्य को संघ शासित प्रदेश में बदले जाने के बाद से अब तक हुए विकास की जमीनी स्तर पर रिपोर्टिंग के लिए इस साल मीडिया के कई दल जम्मू-कश्मीर आएंगे।
विज्ञापन
प्रदेश में आने वाली मीडिया टीमें पिछले एक साल में हुए सकारात्मक बदलावों के बारे में अधिकारियों के साथ बातचीत करेंगी। इस दौरान ये टीमें सामाजिक कार्यकर्ताओं से भी बातचीत कर सकती हैं।
पुलवामा : सैन्य टीम पर आतंकी हमले के बाद बड़े पैमाने पर सर्च अभियान
दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले के द्रबगाम इलाके में बृहस्पतिवार को सैन्य टीम पर आतंकी हमले के बाद इलाके में बड़े पैमाने पर सर्च अभियान शुरू किया गया है। वहीं, सैन्य प्रवक्ता का कहना है कि इलाके से गुजर रहे कैस्पर को निशाना बनाकर आतंकियों ने यूबीजीएल से ग्रेनेड दागा था। इसमें घायल हुए जवान की हालत स्थिर है।
सैन्य प्रवक्ता के अनुसार, द्रबगाम इलाके से सेना की 44 राष्ट्रीय राइफल्स (आरआर) की टीम गुजर रही थी। इसी दौरान पहले से घात लगाए आतंकियों ने यूबीजीएल से ग्रेनेड दागा। सेना की जवाबी कार्रवाई पर हमलावर भाग निकले। इसके बाद पुलिस और सीआरपीएफ की टीमों ने क्षेत्र में तलाशी अभियान शुरू किया। गांव की सीमाएं सीलकर घर-घर तलाशी ली गई ताकि आतंकियों का सुराग लग सके। ज्ञात हो कि 2 मई 2017 को जिले के 40 से अधिक गांवों में कासो चलाया गया था, जब स्थानीय युवाओं के आतंकी संगठनों में शामिल होने की घटनाएं बढ़ीं थीं।
--