फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Mba pass terrorist killed in Jammu Kashmir who killed Sangh and BJP leaders

डोडा मुठभेड़ः मारा गया एमबीए पास आतंकी हारुन, संघ-भाजपा नेताओं का था हत्यारा, दूसरे की तलाश जारी

Thu, 16 Jan 2020 12:30 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Thu, 16 Jan 2020 12:30 PM IST
विज्ञापन
Mba pass terrorist killed in Jammu Kashmir who killed Sangh and BJP leaders
आतंकी हारुन अब्बास वानी - फोटो : भारतीय सेना

किश्तवाड़ में संघ और भाजपा नेताओं का हत्यारा हिजबुल मुजाहिदीन का टॉप कमांडर हारुन अब्बास वानी बुधवार को डोडा के गुंदना टांटना इलाके में पुलिस मुठभेड़ में मार गिराया गया। एक अन्य आतंकी मौके से भाग निकला, जिसकी तलाश में अभियान चलाया जा रहा है।

विज्ञापन


मारे गए आतंकी से पुलिस ने एक एके 47, तीन मैगजीन, एके 47 के 73 राउंड, एक चाइनीज ग्रेनेड और एक रेडियो सेट बरामद किया है। हारुन पर 15 लाख रुपये का इनाम था। वह किश्तवाड़ में दशकों से सक्रिय आतंकी जहांगीर सरूरी का करीबी था।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार मंगलवार रात को डोडा जिले के गुंदना टांटना इलाके में आतंकी गतिविधि की सूचना मिली थी। इस पर पुलिस व सेना ने संयुक्त रूप से इलाके में सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया। इस दौरान सुरक्षाबलों की हारुन के साथ मुठभेड़ शुरू हो गई। मुठभेड़ लंबे समय तक चली और बुधवार सुबह करीब साढ़े दस बजे सुरक्षाबलों ने हारुन को ढेर कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

एमबीए पास हारुन सितंबर 2018 में बना था आतंकी

इसके बाद दूसरे आतंकी के भी मौजूद होने का पता चला लेकिन तब तक वह पहाड़ी की तरफ भारी बर्फबारी वाले स्थान की तरफ भाग गया। पुलिस के अनुसार हारुन हिजबुल मुजाहिदीन का ए प्लस प्लस कैटेगरी का आतंकी था। डोडा-किश्तवाड़ रेंज के इंचार्ज डीआईजी सुजीत कुमार ने बताया कि भागे हुए आतंकी को पकड़ने के लिए सर्च ऑपरेशन जारी है।    

डोडा के फुरकानाबाद घाट निवासी हारुन ने एमबीए किया है और एक दवा कंपनी के साथ काम करता था। अचानक हारुन गायब हो गया। एक सितंबर, 2018 में सोशल मीडिया के जरिये हारुन के आतंकी बनने की जानकारी मिली।

हारुन ने साथियों की मदद से किश्तवाड़ में एक वर्ष में कई आतंकी वारदातों को अंजाम दिया। हारुन के परिवार के सदस्यों ने भी सोशल मीडिया के जरिये हारुन को आत्मसमर्पण कर घर लौटने की अपील की थी, लेकिन वह नहीं माना।

हारून के मारे जाने से आतंकी वारदातों पर अंकुश लगेगा- दिलबाग सिंह

भाजपा नेता अनिल परिहार और उनके भाई की हत्या, संघ नेता चंद्रकात शर्मा और उनके पीएसओ की हत्या, किश्तवाड़ के डीसी के पीएसओ के घर में घुसकर राइफल छीनने, पीडीपी के जिलाध्यक्ष व एडवोकेट के घर में घुसकर राइफल छीनने की घटनाओं में हारून और इससे पहले मारे गए आतंकी ओसामा का हाथ था।
 
परिहार बंधुओं की हत्या मामले में आतंकियों का मददगार गिरफ्तार
परिहार बंधुओं की हत्या के मामले में पुलिस ने आतंकियों की मदद करने वाले एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। सूत्रों के अनुसार, एक नवंबर 2018 को परिहार बंधुओं की हत्या के मामले में आतंकियों की मदद के आरोप में रुस्तम अली को गिरफ्तार किया था। कुछ दिन पूछताछ के बाद इसे छोड़ दिया था। बाद में रुस्तम गायब हो गया। दो दिन पहले पुलिस को रुस्तम को फिर पकड़ लिया है।
 
हारून के मारे जाने से डोडा-किश्तवाड़ में काफी हद तक आतंकी वारदातों पर अंकुश लगेगा। वह क्षेत्र में हथियार छीनने के लिए नए युवाओं को आपस में जोड़ने की कोशिश कर रहा था।
- दिलबाग सिंह, डीजीपी, जम्मू-कश्मीर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed