फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu city Mayor claim city will be polythene free within a month

जम्मू कश्मीर: मेयर का दावा- एक माह के भीतर शहर होगा पॉलिथीन मुक्त

Wed, 26 Apr 2023 04:14 PM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: जम्मू और कश्मीर ब्यूरो Updated Wed, 26 Apr 2023 04:14 PM IST
सार

मेयर राजिंद्र शर्मा ने कहा कि पॉलिथीन का कचरा एक बड़ी चुनौती है। नगर निगम समस्या पर चर्चा ही नहीं कर रहा, बल्कि समाधान भी निकाल रहा है।

विज्ञापन
Jammu city Mayor claim city will be polythene free within a month
Jammu City - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जी-20 शिखर सम्मेलन के तहत नगर निगम जम्मू ने पॉलिथीन पर प्रतिबंध लगाने की पहल की है। इसके मद्देनजर कॉमर्स कॉलेज जम्मू में मंगलवार को मिशन लाइफ के तत्वावधान में पॉलिथीन पर प्रतिबंध विषय पर संवाद सत्र करवाया गया। बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे मेयर राजिंद्र शर्मा ने कहा, पॉलिथीन का कचरा एक बड़ी चुनौती है। नगर निगम समस्या पर चर्चा ही नहीं कर रहा, बल्कि समाधान भी निकाल रहा है। सभी को चाहिए कि जम्मू को पाॅलिथीन मुक्त करने का संकल्प लें। इस मुहिम में नगर निगम का सहयोग करें।

विज्ञापन


उन्होंने संदेश दिया कि एक महीने के भीतर शहर से पॉलिथीन को बाहर निकाल दिया जाएगा। इसके लिए शहर में एक पदयात्रा निकालेंगे। प्रदेश स्तर पर सम्मेलन भी करवाए जाएंगे। फिर शहरों को पॉलिथीन मुक्त करवाया जाएगा। फिलहाल कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों को जागरूक किया जा रहा है। इसके दुष्परिणामों से अवगत करवाया जा रहा है। मेयर के अनुसार नगर निगम की ओर से कॉलेज में छात्रों को बायोडिग्रेडेबल बैग दिए जाएंगे।
विज्ञापन


जम्मू पॉलिथीन फ्री, मैं भी आपके साथ, यह जानकारी सोशल मीडिया के माध्यम से युवाओं को हर व्यक्ति तक पहुंचानी है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि नगर निगम जो बैग देगा। उनका ही इस्तेमाल होना चाहिए। प्रदूषण नियंत्रण समिति का सुझाव लेकर बैग तैयार किए जाएंगे। कुछ लोग अपने मुनाफे के लिए बैग बेचेंगे, लेकिन उन्हें स्वीकार नहीं करें। वहीं, डिप्टी मेयर बलदेव सिंह बलोरिया ने भी छात्रों के साथ अनुभव सांझा कर उन्हें शहर को पॉलिथीन मुक्त करने का सुझाव दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सुरिंदर कुमार ने कहा कि कॉलेज प्रबंधन परिसर को पॉलिथीन मुक्त बनाने की पहल कर रहा है। पिछले 30 वर्षों से प्लास्टिक का बड़े पैमाने पर उपयोग किया जाने लगा है। यह गलता नहीं है। इससे बीमारियां फैल रही हैं। उन्होंने कहा कि छात्र पॉलिथीन बंद करने के लिए अभिनव विचारों के साथ आगे आकर एक सकारात्मक भूमिका निभा सकते हैं।


वाद-विवाद प्रतियोगिता में रसिक अव्वल
कार्यक्रम के दौरान छात्रों को पॉलिथीन के खतरे पर एक वृत्तचित्र भी दिखाया गया। पॉलीथीन क्यों प्रतिबंधित करें, विषय पर वाद-विवाद प्रतियोगिता करवाई गई। इसमें छात्र रसिक बाली ने पहला, सिमोन शर्मा ने दूसरा और मान्या गुप्ता व और रसनीत कौर ने तीसरा पुरस्कार प्राप्त किया। इसके बाद नगर निगम और संकाय सदस्यों व छात्रों ने भविष्य में पॉलिथीन का प्रयोग न करने की शपथ ली। कॉलेज परिसर से मेयर ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया, जो परिसर का चक्कर लगाकर समाप्त हुई। मौके पर प्रो. अपफान अली, डॉ. मोनिका मल्होत्रा आदि भी उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed