{"_id":"62829cbae2dc5c7c23143011","slug":"maut-rspura-news-jmu2599595170","type":"story","status":"publish","title_hn":"विदेश गए युवक की संदिग्ध परिस्थितयों में मौत,परिजनों ने शव के लिए लगाई गुहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विदेश गए युवक की संदिग्ध परिस्थितयों में मौत,परिजनों ने शव के लिए लगाई गुहार
विज्ञापन
सुशिल कुमार की फाइल फोटो
- फोटो : RSPURA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आरएस पुरा। विदेश में रोजी-रोटी कमाने गए आरएस पुरा के एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। इससे परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। परिजनों ने सरकार से मांग की है कि उनके बेटे का शव लाए जाने के लिए में सहयोग किया जाए।
आरएस पुरा के गांव देरियां निवासी सुशील कुमार पुत्र यशपाल चौधरी की लंदन साउथ हाल स्थित एक होटल में संदिग्ध परिस्थितियों में दो दिन पहले मौत हो गई। होटल के किसी कर्मचारी ने फोन कर इसकी जानकारी परिजनों को दी। युवक की पत्नी सहित मां, पिता व भाई का रो-रोकर बुरा हाल है। युवक के चचेरे भाई नीरज चौधरी ने बताया कि दो वर्ष से सुशील कुमार यूके में था। एक माह पहले वह लंदन गया था। कुछ दिनों से वह साउथ हाल के एक होटल पैसेफिक इन में ठहरा था। दो दिन पहले ही होटल के स्टाफ में एक भारतीय ने फोन कर इसकी जानकारी दी, कि सुशील का शव उसके ही होटल के कमरे में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला है।
नीरज ने बताया कि उसके बाद से लगातार वो वहां संपर्क करने का प्रयास कर रहे हैं लेकिन कोई जवाब नहीं आ रहा है और न कोई फोन पर बात हो रही है। परिजनों द्वारा दिल्ली में पीएमओ कार्यालय से लेकर भारतीय दूतावास व विदेश मंत्रालय को ईमेल किया, लेकिन कोई जवाब नहीं आया है। एक परिवार मौत के कारण दुखी है तो दूसरा शव घर लाए जाने के लिए कोई उनकी मदद नहीं कर रहा है।
विज्ञापन
पिता यशपाल चौधरी ने बताया कि 14 मई को दोपहर में फोन कर उनके बेटे की मौत की सूचना दी गई, जिससे घर में कोहराम मच गया। उन्होंने बताया कि उनके दो बेटे हैं सुशील बड़ा था। शादीशुदा है और उसकी तीन वर्ष की बेटी है। वो बेटा तो खो चुके हैं, लेकिन उसका शव घर पहुंच जाए, ताकि उसका अंतिम संस्कार रीति रिवाज से कर सकें। उन्होंने लंदन से शव को देश में लाए जाने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाने की मांग की है।