फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   maut

अखनूर में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में मौत

विज्ञापन
maut
अखनूर में नवविवाहित की मौत के विरोध में प्रदर्शन करते परिजन व अनय।
अखनूर। गांव मुठ्ठी में एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसकी चार माह पहले शादी हुई थी। परिजनों ने महिला की ससुराल के लोगों पर उसकी हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। सोमवार को उसका शव मुख्य चौक पर रखकर जमा लगाकर प्रदर्शन किया, और पुलिस ने उचित कार्रवाई करने की मांग की।
विज्ञापन

सोमवार को गांव मुठ्ठी में एक नवविवाहित अंजली देवी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। इसकी सूचना मायके वालों और पुलिस को आसपास के ग्रामीणों ने फोन पर दी। पुलिस ने सहयोग से शव अस्पताल पहुंचाया गया। मायके वालों की उपस्थित में पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव उन्हें सौंपा दिया। मायके वालों ने आरोप लगाया कि उन्होंने चार माह पहले ही अंजली की शादी की है। उसकी मामला काफी संदिग्ध है। उन्होंने विवाहित की सुसराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया। मायके वालों और बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने दोषी लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर फौव्वारा चौक मेें शव रखकर जाम लगा दिया। चौक पर दोनों ओर से वाहनों की आवाजाही बंद हो गई।
विज्ञापन

एसडीपीओ वरुण जंडियाल और थाना प्रभारी राहुल गुप्ता के हस्तक्षेप पर दोषियों पर कार्रवाई के आश्वासन पर लोगों ने धरना खत्म कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मृतका के पिता अशोक कुमार ने बताया कि बेटी की शादी के मात्र 4 माह बाद ही उसकी मौत होना स्वाभाविक नहीं है। उसकी हत्या सोची समझी साजिश के तहत की गई। उन्होंने बताया कि सुसराल वाले उसको अक्सर प्रताड़ित करते थे। इसमें उसका पति जो सेना में है, वह फोन पर भी धमकी देता था। उन्होंने कहा कि पुलिस को दोषियों पर कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए।

सरपंच अनुराधा शर्मा ने बताया कि मात्र चार माह पहले शादी होने के बाद मौत एक गंभीर मामला है, पुलिस को चाहिए कि दोषी लोगों पर कार्रवाई करे।
वहीं मृतका का शव मायके वाले लेकर गांव सुसराल मुठ्ठी पहुंचे, जहां मायके वालों और समर्थकों ने दहेज का सारा समान घर के परिसर में एकत्रित करके आग लगा दी। घर के सदस्य मौके से भाग गए। शाम को अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed