फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   maut

कोर्ट परिसर में मरम्मत के दौरान दीवार ढही, मजदूर की मौत

विज्ञापन
maut
अखनूर में कोर्ट परिसर की ढही दीवार।
अखनूर। कस्बे के कोर्ट परिसर में मरम्मत कार्य के दौरान दीवार का कुछ हिस्सा ढह गया। इसकी चपेट में आने से एक मजदूर की मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

बुधवार दोपहर कस्बे के कोर्ट परिसर में पुरानी इमारत को तोड़ने का काम चल रहा था। इस दौरान एक दीवार का कुछ हिस्सा ढह गया। उसकी चपेट में एक मजदूर आ गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उप जिला अस्पताल में उपचार के लिए दाखिल कराया। जहां उसकी मौत हो गई। मजदूर की पहचान पुरुषोत्तम कुमार निवासी राजवाल के रूप में हुई। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। संवाद
विज्ञापन

संदिग्ध परिस्थितियों में युवक का शव मिला
संवाद न्यूज एजेंसी
आरएस पुरा। गांव पुराने आगरा चक में एक युवक का सड़क किनारे स्थित पेड़ के पास संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिला। उसकी पहचान राहुल कुमार पुत्र जगन नाथ निवासी सुंबतोफ के रूप में हुई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर उपजिला अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि मृतक युवक आरएस पुरा के गांव देरियां निवासी मखन चौधरी पुत्र कृष्ण चौधरी के यहां ट्रैक्टर चालक था। मखन ने पुलिस को बताया कि मंगलवार सुबह राहुल मोटरसाइकिल से अपने घर जाने के लिए निकला था। बुधवार सुबह उसका शव मिला। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। थाना प्रभारी जयपाल शर्मा ने बताया पुलिस को सूचना मिली कि गांव पुराने आगरा चक में एक युवक शव पड़ा है। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर उसे कब्जे में लेकर छानबीन की, तो पता चला कि यह युवक सुब तोफ का रहने वाला है। राहुल की मौत किन कारणों से हुई है इसका पता लगाया जा रहा है। धारा 174 के तहत मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed