{"_id":"5aa7ff064f1c1bb8758b536b","slug":"maulvi-raped-with-minor-girl-in-madarsa-in-jammu","type":"story","status":"publish","title_hn":"शर्मनाक : मदरसे में पढ़ने आई मासूम से मौलवी ने किया बलात्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शर्मनाक : मदरसे में पढ़ने आई मासूम से मौलवी ने किया बलात्कार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Updated Wed, 14 Mar 2018 10:38 AM IST
विज्ञापन
Rape
- फोटो : DEMO PHOTO
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सात वर्ष की मासूम के साथ रेप के आरोप में पुलिस ने मौलवी को हिरासत में लिया है। आरोपी बच्चों को कुरान पढ़ाता है। आरोपी की पहचान शहनवाज हुसैन निवासी चिताल घंटा वेस्ट बंगाल के रूप में हुई है। पुलिस ने धारा 376 में मामला दर्ज कर किया है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार आरोपी नगरोटा विधानसभा क्षेत्र के कटल बटाल स्थित क्षेत्र के मदरसे में चार महीने से पढ़ा रहा है। सोमवार सुबह क्षेत्र की ही सात वर्षीय बच्ची मदरसे में पढ़ने आई। उसे अकेला पाकर मौलवी ने उससे गलत हरकत कर दी। दर्द से कराहती हुई बच्ची जब घर पहुंची तो मां के पूछने पर उसने सारी घटना को बताया। इसके बाद परिजनों ने नगरोटा पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज करवाया। बच्ची का मेडिकल करवाया गया है। मंगलवार को पुलिस ने मौलवी को दबोच लिया।
विज्ञापन
एसपी रूरल शिवदीप सिंह जमवाल ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि मामला दर्ज करने के बाद से ही पुलिस आरोपी की तलाश में लग गई थी। आरोपी मौलवी का चाचा भी नगरोटा क्षेत्र में मदरसे में पढ़ाता है। वहीं इसे यहां लेकर आया था।
विज्ञापन