{"_id":"65ca9fcc8b154dc1e50d84f4","slug":"mathwar-mela-start-samba-news-c-268-1-akb1001-100307-2024-02-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: मथवार मेेला शुरू, पहले दिन हजारों भक्तों ने बाबा बल्लो जी का आशीर्वाद लिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: मथवार मेेला शुरू, पहले दिन हजारों भक्तों ने बाबा बल्लो जी का आशीर्वाद लिया
विज्ञापन
अखनूर। बाबा बल्लो जी देव स्थान मथवार में वसंत पंचमी के उपलक्ष्य पर तीन दिवसीय मेले का शुभारंभ हो गया। जम्मू कश्मीर के मुख्य सचिव अटल डुल्लु ने मेले का शुभारंभ किया और बाबा बल्लो जी देवस्थान मथवार में माथा टेक कर बाबा जी का आशीर्वाद लिया। मेले के पहले दिन देश भर से हजारों लोगों ने देवस्थान में पूजा अर्चना कर बाबा जी का आशीर्वाद लिया। सुबह से ही बाबा जी के दरबार में श्रद्धालुओं का आना शुरू हो गया था।
बसंत पंचमी के दिन बाबा बल्लो जी का जन्मोत्सव होता है इसलिए इस दिन हजारों की संख्या में लोग मथवार देव स्थान पर पहुंचते हैं। दिल्ली से आए श्रद्धालुओं ने बताया कि हम लोग हर वसंत पंचमी के उपलक्ष्य पर 2 दिन पहले ही बाबा जी के दरबार में आकर सेवा में लग जाते हैं और वसंत पंचमी के दिन बाबा जी का जन्मोत्सव मनाकर घर लौटते हैं।
वसंत पंचमी को मनाया जाएगा बाबा जी का जन्मदिन
इस मौके पर बाबा बल्लो जी देवस्थान मथवार के महंत बाबा यशपाल शर्मा ने कहा कि हर साल की तरह इस साल भी वसंत पंचमी के दिन बाबा जी का जन्मदिन बड़ी धूमधाम से मनाया जाएगा। उन्होंने बताया कि बुधवार सुबह हवन यज्ञ होगा और दोपहर 12:30 बजे पूर्ण आहुति दी जाएगी। उसके बाद विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
पुलिस ने की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था
बाबा बल्लो जी के जन्मोत्सव पर होने वाले इस तीन दिवसीय मेले के लिए सिविल प्रशासन, पुलिस और मंदिर के सेवादार कई दिनों से तैयारियां कर रहे हैं। यह मेला झिड़ी मेले के बाद क्षेत्र का दूसरा सबसे बड़ा मेला होता है। बीते कई दिनों से देश भर के कारीगर देश विदेश से आए हुए फूलों से मंदिर को सजाने में लगे हुए थे। देवस्थान में आस्था रखने वाले बड़े बड़े प्रशासनिक अधिकारी, पुलिस अधिकारी एवं राजनीतिक हस्तियां मेले में आकर बाबा जी का आशीर्वाद प्राप्त करती हैं। वसंत पंचमी के दिन बाबा जी के जन्मोत्सव पर हेलिकॉप्टर से देव स्थान पर फूलों की वर्षा की जाती है जो भक्तों के लिए एक आकर्षण का केंद्र है। मेले की तैयारियों के लिए पुलिस ने पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था की है और सिविल प्रशासन द्वारा भी हर तरह के बन्दोबस्त किए गए हैं।