{"_id":"65d521c46cd833a66f0f5f54","slug":"matador-overturned-in-sidda-9-people-suffered-minor-injuries-jammu-news-c-10-jam1008-306994-2024-02-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: सिद्दड़ा में मेटाडोर पलटी, 9 लोगों को आईं मामूली चोटें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: सिद्दड़ा में मेटाडोर पलटी, 9 लोगों को आईं मामूली चोटें
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। बाग-ए-बाहु थाना क्षेत्र में सिद्दड़ा हाईवे पर एक मेटाडोर पलट गई। हादसे में नौ लोगों को मामूली चोटें आई हैं। मेटाडोर जम्मू से उधमपुर जिले के टिकरी जा रही थी। इसमें 15 लोग सवार थे। ये लोग एमए स्टेडियम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली में आए थे। लौटते समय एक ट्रक को ओवरटेक करने के दौरान हादसा हुआ।
पीएम की रैली समाप्त होने के बाद मेटाडोर नरवाल की तरफ से सिद्दड़ा हाईवे से होते हुए उधमपुर की तरफ जा रही थी। इस बीच सिद्दड़ा हाईवे पर मेटाडोर चालक ने आगे चल रहे ट्रक को ओवरटेक करने की कोशिश की। इस दौरान चालक का मेटाडोर पर नियंत्रण नहीं रहा और वह डिवाइडर से टकराने के बाद पलट गई। इसकी सूचना मिलने के बाद बाग-ए-बाहु पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। हालांकि इसमें लोगों को मामूली चोटें आई थीं। किसी को भी अस्पताल नहीं ले जाना पड़ा।