{"_id":"9a0e37710adab9946c1536cbf0679a92","slug":"matador-drivers-installed-halt-in-jammu-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेटाडोर का काटा चालन तो कर दी सड़क जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेटाडोर का काटा चालन तो कर दी सड़क जाम
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Thu, 26 Feb 2015 11:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रैफिक पुलिस की ओर से मेटाडोर चालकों के चालान काटने के विरोध में वीरवार को चालकों और कंडक्टरों ने ज्यूल चौक पर कनाल रोड बंद कर प्रदर्शन किया। रास्ते में प्रदर्शनकारियों ने अपनी मेटाडोर खड़ी करके ट्रैफिक पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
चालकों ने आरोप लगाया कि उन्हें थोड़े-थोड़े दिनों के भीतर चालान काटकर परेशान किया जा रहा है। वे चुप नहीं बैठेंगे। उन्होंने नारेबाजी की और चालान काटने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। एसपी सिटी एसकेएस चौहान ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रण में किया।
विज्ञापन
उन्होंने चालकों की बात सुनी और आश्वासन दिया कि उन्हें बिना वजह परेशान नहीं किया जाएगा, लेकिन मेटाडोर ट्रैफिक नियमों का पालन अवश्य करें। ताकि अन्य लोगों को दिक्कतों से गुजरना न पड़े।
विज्ञापन
जाम लगने के कारण कई बार लोग झगड़ भी जाते हैं। यही नहीं, प्रमुख बात तो यह है कि अगर किसी मरीज ही गाड़ी या एंबुलेंस में बैठा तो आगे जाम होने के कारण उसे अस्पताल पहुंचने में देरी हो सकती है। तब चालकों ने अपनी समस्याएं सामने रखी तो एसपी ने उनका भी समाधान करने का विश्वास दिलाया है।