फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Matador accident in jammu udhampur

J&K: बाराती पहुंचे अस्पताल, शादी की खुशी पल में बदली मातम में, बारात से लौट रही मेटाडोर का हादसा, 11 लोग घायल

Sun, 24 Nov 2024 05:10 PM IST
निकिता गुप्ता अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: निकिता गुप्ता Updated Sun, 24 Nov 2024 05:10 PM IST
सार

शुक्रवार रात उधमपुर से जम्मू लौट रही मेटाडोर नंदनी टी2 टनल में हादसे का शिकार हो गई, जिसमें 11 बाराती घायल हो गए।

विज्ञापन
Matador accident in jammu udhampur
जम्मू-कश्मीर पुलिस - फोटो : निकिता गुप्ता

विस्तार

शुक्रवार देर रात उधमपुर से जम्मू की ओर आ रही एक मेटाडोर का एक्सीडेंट हो गया, जिसमें 11 लोग घायल हो गए। मेटाडोर एक शादी समारोह से लौट रही थी, और उसमें सभी बाराती सवार थे। हादसा उधमपुर जिले के नंदनी टी2 टनल में हुआ, जब मेटाडोर नियंत्रण खो बैठी और दुर्घटना का शिकार हो गई।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, हादसा उस समय हुआ जब मेटाडोर टनल के पास पहुंची। मौके पर पहुंची पुलिस ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया और घायल बारातियों को इलाज के लिए जीएमसी जम्मू में भर्ती कराया। घायलों में संदीप सिंह (पुत्र शाम सिंह), निवासी नगरोटा, स्वर्णा देवी (पत्नी मिठू राम), निवासी नगरोटा, प्रेम चंद (पुत्र चंद राम), निवासी कट्टल बट्टल, नगरोटा सहित अन्य 11 लोग शामिल थे।
विज्ञापन


पुलिस ने घटना की जानकारी ली और आवश्यक कार्रवाई शुरू की। घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाने के बाद, उनकी हालत स्थिर बताई गई है। पुलिस ने दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी है और मामले की विस्तृत जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed