फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Mata Vaishno Devi: Natural cave of Mata Vaishno Devi opened on Makar Sankranti, 17 thousand devotees visited

Mata Vaishno Devi: मकर संक्रांति पर मां वैष्णो देवी की प्राकृतिक गुफा खोली, 17 हजार श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

Wed, 15 Jan 2025 01:32 PM IST
निकिता गुप्ता अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: निकिता गुप्ता Updated Wed, 15 Jan 2025 01:32 PM IST
सार

मकर संक्रांति के अवसर पर मां वैष्णो देवी की स्वर्ण जड़ित प्राकृतिक गुफा खोली गई, जिसमें 17 हजार श्रद्धालुओं ने दर्शन किए और मौसम की अनुकूलता से सभी सुविधाएं प्राप्त हुईं।

विज्ञापन
Mata Vaishno Devi: Natural cave of Mata Vaishno Devi opened on Makar Sankranti, 17 thousand devotees visited
मां वैष्णो देवी के दर्शनों के लिए जाते श्रद्धालु - फोटो : katra

विस्तार

जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में त्रिकुटा पहाड़ियों के ऊपर स्थित माता वैष्णो देवी मंदिर की स्वर्ण जड़ित प्राकृतिक गुफा मंगलवार को मकर संक्रांति पर भक्तों के लिए खोल दी गई। विशेष प्रार्थना के बाद श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अंशुल गर्ग सहित अन्य ने कपाट खुलवाए। पहले दिन 75 हजार के करीब श्रद्धालुओं ने पुरानी गुफा के जरिए मां के दर्शन किए।

विज्ञापन


भीड़ कम होने पर मंदिर के गर्भगृह के भीतर की प्राकृतिक गुफा खोली जाती है। श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड के अधिकारियों ने बताया कि हम तीर्थयात्रियों को पुरानी गुफा के दर्शन की अनुमति तभी देंगे जब संख्या 10,000 से कम हो ताकि उन्हें असुविधा का सामना न करना पड़े। सीईओ अंशुल गर्ग ने कहा कि नई गुफा से तीर्थयात्रा सुचारु रूप से चल रही है।
विज्ञापन


नए साल की शुरुआत से अब तक 1.50 लाख से अधिक तीर्थयात्रियों ने गुफा मंदिर का दौरा किया है। दैनिक आधार पर गुफा मंदिर में लगभग 10,000 से 15,000 तीर्थयात्री आते हैं। तीर्थयात्रियों की संख्या आमतौर पर सप्ताहांत के दिनों में बढ़ जाती है। श्राइन बोर्ड के सीईओ ने कहा, उम्मीद है कि प्राकृतिक गुफा के खुलने के बाद तीर्थयात्रियों की संख्या बढ़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्ष 2024 में 94.83 लाख तीर्थयात्रियों ने माथा टेका। पंजीकरण कक्ष से मिली जानकारी के अनुसार सोमवार को 17 हजार के करीब श्रद्धालु मां के दरबार में नतमस्तक हुए। मंगलवार को मकर संक्रांति के दिन शाम छह बजे तक 16 हजार के करीब श्रद्धालु भवन की ओर रवाना हो चुके थे। दिनभर मौसम साफ रहने से हेलिकाप्टर, बैटरी कार सहित अन्य सुविधाएं मिलती रहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed