फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Mata Vaishno Devi: lg manoj sinha said Shrine Board employees will get child education allowance from this Nav

Mata Vaishno Devi: उपराज्यपाल ने कहा- इस नवरात्र से श्राइन बोर्ड कर्मियों को मिलेगा बाल शिक्षा भत्ता

Thu, 07 Sep 2023 10:25 AM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Thu, 07 Sep 2023 10:25 AM IST
सार

उपराज्यपाल ने एसएमवीडी गुरुकुल की वार्षिक पत्रिका के दूसरे संस्करण का विमोचन किया। इस अवसर पर एक संस्कृत लघु फिल्म तत्वबोध भी प्रदर्शित की गई।

विज्ञापन
Mata Vaishno Devi: lg manoj sinha said Shrine Board employees will get child education allowance from this Nav
LG Manoj Sinha - फोटो : पीआरओ

विस्तार

सरकार श्राइन बोर्ड के कर्मचारियों के कल्याण की रक्षा और संवर्धन के लिए प्रतिबद्ध है। कर्मचारियों के बच्चों को बाल शिक्षा भत्ता इस वर्ष अक्टूबर माह में शारदीय नवरात्रि से प्रदान किया जाएगा। जिससे सैकड़ों बच्चों की पढ़ाई और आसान हो जाएगी। बोर्ड क्षेत्र में खुले बिजली के तारों से निजात दिलाने के लिए भूमिगत केबलिंग परियोजना शुरू की जा रही है।

विज्ञापन


यह बात उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने बुधवार को एसएमवीडी विश्वविद्यालय के मातृका सभागार में माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड के स्थापना दिवस एवं श्री माता वैष्णो देवी गुरुकुल के वार्षिकोत्सव में कही। कहा कि श्री माता वैष्णो देवी तीर्थयात्रा हमारी सनातन संस्कृति का प्रतीक, मानवता के लिए ऊर्जा और दिव्यता का स्रोत है। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि हमारा प्रयास आधुनिक बुनियादी ढांचे को भक्तों की सेवा परेशानी मुक्त तीर्थयात्रा और यात्रियों के आध्यात्मिक अनुभव को समृद्ध बनाना है। कहा कि श्री माता वैष्णो देवी गुरुकुल विज्ञान और संस्कार के मिश्रण में बदल रहा है। गुरुकुल स्वयं की खोज, आंतरिक यात्रा के साथ विज्ञान, प्रौद्योगिकी के बीच एक अच्छा संतुलन बनाना और ज्ञान के विकास के लिए आध्यात्मिक माहौल बनाने का प्रयास कर रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उपराज्यपाल ने कहा कि त्याग, सेवा और आध्यात्मिकता समाज के सर्वांगीण विकास की नींव है। उपराज्यपाल ने एसएमवीडी गुरुकुल की वार्षिक पत्रिका के दूसरे संस्करण का विमोचन किया। इस अवसर पर एक संस्कृत लघु फिल्म तत्वबोध भी प्रदर्शित की गई।

इससे पूर्व उपराज्यपाल ने नोमेन में श्राइन बोर्ड के कर्मचारियों के लिए आवासीय परिसर गायत्री भवन का उद्घाटन किया। उन्होंने श्राइन क्षेत्र में भूमिगत केबलिंग परियोजना और गुरुकुल में अतिरिक्त भोजन और आवास का भी ई-उद्घाटन किया। उन्होंने श्राइन बोर्ड के सभी कर्मचारियों के बच्चों के लिए बाल शिक्षा भत्ते की घोषणा की। जिससे स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों के सैकड़ों कर्मचारियों को लाभ मिलेगा। 


इस मौके पर महामंडलेश्वर स्वामी विश्वेश्वरानंद गिरि जी महाराज, डॉ. अशोक भान, डॉ. नीलम सरीन, सुरेश कुमार शर्मा, रघु के. मेहता, और पद्मश्री प्रो. विश्वमूर्ति शास्त्री, निदेशक एसएमवीडी गुरुकुल प्रो. (डॉ.) प्रगति कुमार कुलपति एसएमवीडीयू, अंशुल गर्ग सीईओ आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed