फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   massive landslide closed jammu-srinagar highway

घंटो बंद रहा जम्मू-श्रीनगर हाईवे, हजारों वाहन जाम में फंसे

Mon, 22 Sep 2014 09:02 PM IST
Updated Mon, 22 Sep 2014 09:02 PM IST
विज्ञापन
massive landslide closed jammu-srinagar highway

उधमपुर जिला मुख्यालय से करीब पांच किलोमीटर दूर खैरी इलाके में रविवार देर रात पस्सियां गिरने से एक बार फिर जम्मू-श्रीनगर हाईवे बंद हो गया। करीब बारह घंटे बाद सोमवार की दोपहर में हाईवे पर फिर से यातायात बहाल हो सका।

विज्ञापन


इस दौरान हाईवे पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। हजारों वाहन कई किलोमीटर लंबे जाम में फंसे रहे। हाईवे पर जाम रहने के चलते दिन भर उधमपुर शहर में भी जाम जैसे हालात रहे।
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि भारी बारिश और बाढ़ के बाद से हाईवे पर करीब दो सप्ताह तक यातायात पूरी तरह ठप रहा था। चार सितंबर दोपहर बाद बंद हुआ जम्मू-श्रीनगर हाईवे बीआरओ और सेना के प्रयासों से 17 सितंबर को यातायात के लिए बहाल हो सका था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रविवार रात करीब 12 बजे बंद हुआ हाईवे

massive landslide closed jammu-srinagar highway

हालांकि, बारिश और बाढ़ से हाईवे पर कई जगह पस्सियां गिर आ आईं थीं और सड़क पूरी तरह मलबे में दब गई थी। कई छोटे पुल भी क्षतिग्रस्त हुए थे।

अभी भी हाईवे पर कई जगह मरम्मत कार्य चल रहा है। रविवार रात एक बार फिर खैरी इलाके में हाईवे पर पस्सियां गिर आने से हाईवे को बंद कर दिया गया था।

रविवार रात करीब 12 बजे बंद हुआ हाईवे खैरी में पस्सियां हटाने के बाद सोमवार दोपहर 12 बजे ही खुल सका था। हाईवे के बंद होने से उधमपुर शहर तथा आसपास के इलाकों में भी यातायात की अव्यवस्था फैल गई।

ट्रैफिक पुलिस को कुछ समझ नहीं आया कि स्थिति को कैसे संभाला जाए। हाईवे के दोनों तरफ हजारों वाहन की कतारें लग चुकी थीं।। दोपहर को हाईवे खुलने के बाद ही शहर में भी यातायात व्यवस्था बहाल हो सकी और लोगों ने राहत की सांस ली।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed