फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   MASSIVE FIRE IN SRINAGAR DESTROYED MANY HOUSES

J&K: श्रीनगर में लगी भीषण आग, एक दर्जन से ज्यादा मकानों को नुकसान

Wed, 29 Mar 2017 12:08 PM IST
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर Updated Wed, 29 Mar 2017 12:08 PM IST
विज्ञापन
MASSIVE FIRE IN SRINAGAR DESTROYED MANY HOUSES
एक दर्जन से अधिक मकानों में लगी आग - फोटो : सांकेतिक चित्र

श्रीनगर के डलगेट इलाके में लगी भीषण आग में एक दर्जन से अधिक मकान जलकर हुए खाक हो गए। आग में लाखों का नुकसान हुआ है, लेकिन किसी प्रकार का जानी नुकसान नहीं हुआ। दो घंटे के प्रयास के बाद आग पर काबू पाया जा सका।

विज्ञापन


डलगेट के चिनार बाग इलाके में सोमवार सुबह करीब 11 बजे एक मकान से अचानक आग की लपटें निकलने लगीं। घनी आबादी में लकड़ी के छत होने के कारण आग देखते ही देखते फैलने लगी और कुछ ही मिनटों में आग ने 15 मकानों को अपनी चपेट में ले लिया।
विज्ञापन


सूचना पर कुछ देर से पहुंची दमकल विभाग की 12 गाड़ियों ने दो घंटे के प्रयास के बाद काबू पाया। जब तक आग पर काबू पाया जाता तब तक 15 मकान जल चुके थे जिनमें से 9 मकान पूरी तरह जल गए। इस दौरान उनके दो कर्मचारियों को भी चोटें लगी हैं। शुरुआती जांच में यह बात सामने आई है कि आग सिलिंडर फटने से लगी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed