फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Massive fire in a bus coming from Katra to Jammu, two killed

वैष्णो देवी मार्ग पर हादसा: कटड़ा से जम्मू आ रही बस में लगी भीषण आग, चार की मौत, 24 यात्री झुलसे 

Fri, 13 May 2022 07:00 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: विमल शर्मा Updated Fri, 13 May 2022 07:00 PM IST
सार

घायलों को उपचार के लिए अलग-अलग अस्पताल भेजा गया है। आशंका जताई जा रही है कि बस में वैष्णो देवी के दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालु भी मौजूद थे।  

विज्ञापन
Massive fire in a bus coming from Katra to Jammu, two killed
कटड़ा से जम्मू आ रही बस में लगी आग - फोटो : संवाद

विस्तार

श्री माता वैष्णो देवी के दर्शन कर लौट रहे यात्रियों की बस में धमाके के बाद आग लग गई। आधार शिविर कटड़ा से तीन किलोमीटर की दूरी पर चलती बस में आग लगने से चार श्रद्धालुओं की जलकर मौत हो गई। 24 अन्य श्रद्धालु बुरी तरह से झुलस गए। कटड़ा में प्राथमिक उपचार के बाद सभी घायलों को जम्मू मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। 

विज्ञापन


प्रारंभिक जांच में बताया जा रहा है कि बस के इंजन वाली जगह धमाका हुआ, जिससे आग लग गई। बाद में ईंधन टंकी फटने से पूरी बस जल गई। शुक्रवार देर शाम तक मृतकों की पहचान नहीं हो पाई थी।
विज्ञापन


पुलिस सूत्रों ने बताया कि बस (जेके14-1831) कटड़ा के मुख्य बस अड्डे से दोपहर बाद 3.15 बजे रवाना हुई। श्रद्धालुओं को लेकर यह बस कडमाल स्थित शनी देवी मंदिर के पास से गुजर रही थी, इसी दौरान 3.30 बजे बस के अगले हिस्से में धमाका होने से आग लग गई। इससे पहले कि बस रुकती और लोगों को बाहर निकाला जाता, आग ने पूरी बस को चपेट में ले लिया। बस में बैठे श्रद्धालुओं में चीख-पुकार मच गई। ईंधन टंकी फटने के बाद आग तेजी से फैली, जिससे चार लोगों की बस में ही जलकर मौत हो गई। अन्य 24 घायलों में से ज्यादातर की बाजू और पैर झुलसे हैं। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को आग की लपटों में घिरी बस से बाहर निकाल कटड़ा प्राथमिक चिकित्सा केंद्र पहुंचाया गया, जहां से उन्हें जीएमसी जम्मू रेफर कर दिया गया। दमकल वाहन के आग बुझाने तक बस बुरी तरह से जल चुकी थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतकों के परिजनों को 50, घायलों को 20-20 हजार
जिला प्रशासन ने हादसे पर फौरी राहत के तौर पर मृतकों के परिजनों को 50-50 हजार रुपये और घायलों को 20-20 हजार रुपये की आर्थिक मदद देने की बात कही है।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि चलती बस में इंजन गर्म होने से धमाका हुआ, जिससे आग फैली। ईंधन टंकी फटने से आग तेजी से भड़की। हालांकि आग लगने के कारणों की गहनता से जांच की जा रही है। - बबीला रकवाल, उपायुक्त रियासी

विस्फोटक का इस्तेमाल नहीं
बस में आग की घटना की प्रारंभिक जांच में किसी तरह के विस्फोटक के इस्तेमाल का संकेत नहीं है। आग लगने के कारणों की जांच जारी है। - मुकेश सिंह, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक

घायलों के नाम
हेमंत कुमार (18) निवासी जम्मू, सावित्री (18) पत्नी दीपक निवासी जम्मू, नीरज (20) निवासी कटड़ा, जोगिंद्र सिंह पुत्र मुंशी राम (32) निवासी बिलावर, शिव पूजा चौहान (35) निवासी उत्तर प्रदेश, रिशु चौहान (05) निवासी उत्तर प्रदेश, शनीचरी  चौहान (50) निवासी उत्तर प्रदेश, राधा देवी (52)पत्नी रवी शर्मा , रीला देवी (35) निवासी उत्तर प्रदेश, कोमल (19) निवासी उत्तर प्रदेश, नरेश कुमार (35) निवासी कडमाल, थोड़ू (60) निवासी उत्तर प्रदेश, राम कुमार (30) निवासी उत्तर प्रदेश, बंटी (30) निवासी मध्य प्रदेश, अशोक (29) निवासी दिल्ली, ज्योती पुत्री शशिपाल (25) निवासी उत्तर प्रदेश, राजेश पुत्र रामदेव (40) निवासी दिल्ली, ओमवती पत्नी शशिपाल (52) निवासी उत्तर प्रदेश, शैलेंद्र कुमार (28) पुत्र समर बहादुर निवासी उत्तर प्रदेश, भवर कला (45) पत्नी शिव शंकर निवासी उत्तर प्रदेश, काजल (23) निवासी हरियाणा, राहुल शर्मा (22) पुत्र प्रशोत्तम निवासी बमयाल, सागर सिंह (45) पुत्र संतोख सिंह निवासी मयाड़ी, भीम (45) निवासी दिल्ली।


मृतकों के परिजनों को पांच घायलों को एक लाख रुपये
कटड़ा बस हादसे में मारे गए लोगों के परिजनों को एलजी प्रशासन ने पांच-पांच लाख रुपये और गंभीर रूप से घायलों को एक-एक लाख देने की घोषणा की है। एलजी ने आर्थिक मदद पर ट्वीट कर कहा, यह हादसा बेहद दर्दनाक है। सरकार पीड़ितों के साथ खड़ी है। जिला प्रशासन को घायलों के लिए हर संभव व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed