{"_id":"5878646f4f1c1bab78ba9b83","slug":"massive-fire-breaks-at-lalchowk-area-of-srinagar","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"भीषण आग से श्रीनगर में दो बैंक और 18 दुकानें जलीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भीषण आग से श्रीनगर में दो बैंक और 18 दुकानें जलीं
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर
Updated Fri, 13 Jan 2017 08:54 PM IST
विज्ञापन
श्रीनगर में लगी भीषण आग
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के कोर्ट रोड इलाके में लगी भीषण आग में दो बैंक, एक डाकघर तथा 18 दुकानें जल गईं। बैंक और डाकघर के कुछ दस्तावेज भी जले हैं। फिलहाल नुकसान का आकलन करने ेके साथ ही आग लगने के कारणों की भी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
घटना शहर के बीचों बीच स्थित लाल चौक से सटे कोर्ट रोड इलाके की है। वीरवार देर रात करीब 2:30 बजे आज लगी। बताया जा रहा है कि इलाके में एक बैंक से आग की लपटें उठनी शुरू हुईं। देखते देखते इसने भीषण रूप ले लिया। बैंक में 9 गैस सिलेंडर रखे गए थे।
विज्ञापन
सिलेंडरों में विस्फोट से आग ने विकराल रूप लिया। घटना की जानकारी मिलते ही 8 से 10 दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंची। पर आग के विकराल रूप धारण कर लेने के चलते दमकल विभाग को आग पर काबू पाने में घंटों मशक्कत करनी पड़ी।
विज्ञापन
फायर एंड इमरजेंसी सर्विसेज डिपार्टमेंट के अधिकारी ने बताया कि आग की वजह से पंजाब नेशनल बैंक व विजया बैंक की शाखा, एक डाकघर तथा 18 दुकानें जल गईं।
शुक्रवार को इलाके के विधायक अल्ताफ बुखारी और श्रीनगर के डीसी फारूक अहमद लोन ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली। उन्होंने आश्वासन दिया कि पीड़ितों की नियमों के तहत आवश्यक मदद की जाएगी।