{"_id":"5b9a16cc867a557ed33fc150","slug":"massive-encounter-with-militants-in-jhajjar-kotli-jammu-kashmir","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"J&K: झज्जर कोटली में 33 घंटे चले ऑपरेशन में सुरक्षाबलों ने मार गिराए तीनों पाक आतंकी, 11 जवान घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
J&K: झज्जर कोटली में 33 घंटे चले ऑपरेशन में सुरक्षाबलों ने मार गिराए तीनों पाक आतंकी, 11 जवान घायल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Updated Thu, 13 Sep 2018 01:20 PM IST
विज्ञापन
एनकाउंटर में मोर्चा संभाले सुरक्षाकर्मी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू से 27 किमी दूर झज्जर कोटली इलाके में सुरक्षाबलों ने बड़ा सर्च अभियान चलाते हुए जैश के तीन पाकिस्तानी आतंकियों को 33 घंटे के ऑपरेशन के बाद कटड़ा जाने वाली पुराने मार्ग पर मार गिराया गया। जंगल में बड़ा सर्च अभियान चलाया गया। इसके लिए हेलीकाप्टर और ड्रोन की मदद ली गई। गुरुवार को दिनदहाड़े हुई म़ुठभेड़ में सीआरपीएफ के पांच जवान हर्षपाल सिंह, पंचम सिंह, अभय सिंह, मनोज कुमार, जाकिर हुसैन और जम्मू कश्मीर पुलिस के दो कर्मी मोहम्मद इकबाल, भानू प्रताप सिंह सहित सेना के भी जवान घायल हुए हैं। सभी को उपचार के लिए नारायणा अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि तीनों आतंकी सांबा के तरनाह नाले से घुसे थे। इससे रास्ते से पहले भी कई बार घुसपैठ हो चुकी है।
बता दें कि बुधवार को जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर जैश के तीन आतंकियों ने हाईवे पर दिनदहाडे अंधाधुंध फायरिंग कर दहशत मचा दी थी। इसके बाद वह पुलिस कर्मियों पर फायरिंग करते हुए जंगल में भाग गए थे। हमला उस समय हुआ जब पुलिस वालों ने एक ट्रक की तलाशी लेने की कोशिश की। घटना स्थल से एक एके 47, एक चाइनीज पिस्टल, छह ग्रेनेड व अन्य सामान बरामद हुआ है।
पुलिस के अनुसार, तीनों आतंकी फिदायीन हमले करने के उद्देश्य से दाखिल हुए हैं। ये आतंकी कठुआ के हीरानगर नाले से घुसपैठ कर भारतीय सीमा में दाखिल हुए थे। इसके बाद तीनों आतंकी जम्मू से श्रीनगर की ओर जा रहे एक ट्रक पर सवार होकर कश्मीर जा रहे थे। इस ट्रक में बाड़ी ब्राह्मणा से वालपुट्टी लोड की गई थी। झज्जर कोटली के पास पुलिस ने ट्रक रोकने की कोशिश की परंतु चालक ट्रक चालक रियाज लेकर वहां से भाग निकला।
विज्ञापन
पुलिस ने पीछा किया तो चालक ने ट्रक को झज्जर कोटली के साईं कैफेटेरिया के पास खड़ा कर दिया। इस बीच पुलिस पहुंच गई और उसने चालक से ट्रक की जांच करवाने को कहा। पुलिस ने जैसे ही साइड का दरवाजा खोला तो अंदर छिपे आतंकियों ने फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस कर्मी दूसरी तरफ भागा। इतने में आतंकी भी बाहर निकले और जंगल की तरफ भाग निकले।

आतंकियों के खिलाफ संभाला मोर्चा
- फोटो : अमर उजाला
पब्लिक ने पकड़ा था ट्रक चालक
ट्रक चालक रियाज और उसका साथी मेडिकल स्टूडेंट इकबाल (निवासी बड़गाम)भी भाग निकला। रियाज को जनता ने मौके पर ही पकड़ लिया जबकि इकबाल को एक वैन चालक ने पुलिस को सौंप दिया। वह वैन वाले की मदद लेकर भागने का प्रयास कर रहा था।
हाई अलर्ट घोषित
हमले के बाद हाईवे से लगते इलाकों में हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया। सभी सैन्य प्रतिष्ठानों तथा प्रमुख स्थानों की सुरक्षा बढ़ा दी गई। माता वैष्णो देवी के आधार शिविर कटड़ा में भी सुरक्षा तगड़ी कर दी गई। जम्मू शहर में बस स्टैंड तथा आस-पास के इलाकों में भी कड़ी सुरक्षा रही। एसएसपी जम्मू विवेक गुप्ता ने बताया कि हाईवे पर स्थित सभी नाकों को अलर्ट कर दिया गया है। सभी वाहनों को चेकिंग के बाद ही छोड़ने की हिदायत दी गई है।
ट्रक चालक के दो भाई थे आतंकी
सूत्रों ने बताया कि पकड़े गए ट्रक ड्राइवर के दो भाई आतंकी थे, जो कुछ साल पहले मुठभेड़ में मार दिए गए थे। चालक पुलवामा जिले का रहने वाला है। उसके साथ अन्य युवक इकबाल जो मेडिकल का स्टूडेंट बताया जा रहा है। वह भी बड़गाम का रहने वाला है। ट्रक का नंबर (जेके 03 एफ-1476)अनंतनाग का है।