{"_id":"31ee148abdd3fafefa7f1e8dbd7ae725","slug":"masarrat-remain-angry-at-the-release-of-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मसर्रत की रिहाई पर गुस्सा बरकरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मसर्रत की रिहाई पर गुस्सा बरकरार
ब्यूरो, अमर उजाला/सांबा
Updated Fri, 13 Mar 2015 11:57 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मसर्रत की रिहाई और और इलाहाबाद की जिला अदालत परिसर में गोली मारकर वकील की हत्या के विरोध में जिला बार एसोसिएशन ने वीरवार को कोर्ट परिसर में कामकाज ठप रखकर विरोध जताया। बार एसोसिएशन के प्रधान एडवोकेट सुखदेव सिंह की देखरेख मेें वीरवार को वकीलों ने कामकाज बंद रखा और विरोध जताया।
विज्ञापन
बार अध्यक्ष सुखदेव सिंह संबयाल ने कहा कि अलगाववादी नेता मसर्रत आलम की रिहाई देश तथा राज्य की सुरक्षा के लिए खतरा है। उसकी रिहाई कहीं से भी सही नहीं कही जा सकती। उन्होंने कहा कि मसर्रत आलम भारत विरोधी गतिविधियों में लिप्त रहा है।
विज्ञापन
2010 में घाटी में इसी के इशारे पर हुए आंदोलन में 112 निर्दोष लोगों की मौत हुई थी। बार के अन्य वकीलों ने भी अलगाववादी नेताओं की रिहाई का विरोध किया और राज्य सरकार से कहा कि वह वोट बैंक और सत्ता के लिए देश की सुरक्षा से समझौता नहीं करे, अन्यथा इसके गंभीर परिणाम हो सकते हैं।
विज्ञापन