फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Masarat Alam sent to jail again

अलगाववादी नेता मसर्रत आलम को फिर जेल भेजा

Sun, 29 May 2016 12:21 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू Updated Sun, 29 May 2016 12:21 PM IST
विज्ञापन
Masarat Alam sent to jail again
मर्सरत आलम - फोटो : PTI
देशद्रोह के आरोपी अलगाववादी नेता और जम्मू कश्मीर मुस्लिम लीग के चेयरमैन मसर्रत आलम को ग्यारह दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
विज्ञापन


थर्ड मुंसिफ के समक्ष पेश किए गए मसर्रत की न्यायिक हिरासत 7 जून तक कर दी गई है, जिसके तुरंत बाद मसर्रत को शहीद गंज पुलिस थाने से सब जेल बारामुला में शिफ्ट कर दिया गया।

मुस्लिम लीग के प्रवक्ता मोहम्मद रफीक गनेई ने कहा कि पिछले दिनों ही मसर्रत को बडगाम कोर्ट ने जमानत पर रिहा करने का आदेश दिया था, लेकिन कोर्ट आदेश के बावजूद मसर्रत को रिहा नहीं किया गया।
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि मसर्रत आलम 2010 से जेल में था जिसे मार्च 2015 को रिहा किया गया, लेकिन रिहाई के चालीस दिन बाद ही उसे सैयद अली गिलानी की स्वागत रैली में पाकिस्तान झंडे फहराने पर फिर से जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कश्मीर घाटी में देश विरोधी माहौल बनाने के आरोपी मसर्रत आलम की रिहाई पर हर बार कड़ी प्रतिक्रियाएं सामने आती रही हैं। पिछले दिनों रिहाई का आदेश भी चर्चा का विषय बना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed