{"_id":"5749e28f4f1c1b544b690e5a","slug":"masarat-alam-sent-to-jail-again","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलगाववादी नेता मसर्रत आलम को फिर जेल भेजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलगाववादी नेता मसर्रत आलम को फिर जेल भेजा
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
Updated Sun, 29 May 2016 12:21 PM IST
विज्ञापन
मर्सरत आलम
- फोटो : PTI
देशद्रोह के आरोपी अलगाववादी नेता और जम्मू कश्मीर मुस्लिम लीग के चेयरमैन मसर्रत आलम को ग्यारह दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
थर्ड मुंसिफ के समक्ष पेश किए गए मसर्रत की न्यायिक हिरासत 7 जून तक कर दी गई है, जिसके तुरंत बाद मसर्रत को शहीद गंज पुलिस थाने से सब जेल बारामुला में शिफ्ट कर दिया गया।
मुस्लिम लीग के प्रवक्ता मोहम्मद रफीक गनेई ने कहा कि पिछले दिनों ही मसर्रत को बडगाम कोर्ट ने जमानत पर रिहा करने का आदेश दिया था, लेकिन कोर्ट आदेश के बावजूद मसर्रत को रिहा नहीं किया गया।
उल्लेखनीय है कि मसर्रत आलम 2010 से जेल में था जिसे मार्च 2015 को रिहा किया गया, लेकिन रिहाई के चालीस दिन बाद ही उसे सैयद अली गिलानी की स्वागत रैली में पाकिस्तान झंडे फहराने पर फिर से जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
कश्मीर घाटी में देश विरोधी माहौल बनाने के आरोपी मसर्रत आलम की रिहाई पर हर बार कड़ी प्रतिक्रियाएं सामने आती रही हैं। पिछले दिनों रिहाई का आदेश भी चर्चा का विषय बना।