फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   masarat alam got 50 calls from Pakistan

रिहाई के बाद मसर्रत को लश्कर ने किए 50 फोन

Sat, 02 May 2015 12:13 PM IST
Updated Sat, 02 May 2015 12:13 PM IST
विज्ञापन
masarat alam got 50 calls from Pakistan

जम्मू कश्मीर सरकार ने पिछले सप्ताह आलगाववादी नेता मसर्रत आलम को 'जन सुरक्षा अधिनियम'(पीसीए) के तहत दो साल के लिए जेल भेज दिया है। मसर्रत की रिहाई को लेकर मुफ्ती सरकार पर पहले से आरोप लगते रहे हैं।

विज्ञापन


एक अंग्रेजी समाचार पत्र के मुताबिक केंद्रीय सुरक्षा एंजेसी ने हाल ही गृह मंत्रालय को एक खुफिया रिपोर्ट सौंपी है जिसमें कहा गया है कि 7 मार्च को रिहा हुए अलगाववादी नेता के पास पाकिस्तान से 50 फोन कॉल आए हैं। सुरक्षा एंजेसियों ने ये इनपुट मुफ्ती सरकार के साथ भी शेयर किए हैं।
विज्ञापन


आपको बताते चलें कि अप्रैल माह में मसर्रत आलम ने श्रीनगर में गिलानी के सम्मान में एक जनसभा की आयोजन किया था जिसमें पाकिस्तान का ना सिर्फ झंडा लहराया गया बल्कि भारत विरोधी नारे भी लगाए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

हाफ‌िज सईद ने भी की थी कॉल ?

masarat alam got 50 calls from Pakistan

केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों के मुताब‌िक मसर्रत आलम को क‌िए गए ये सभी फोन पाक‌िस्तान से लश्कर-ए-तैयबा के नेताओं ने क‌िए थे। फोन कॉल करने वाले में मुंबई हमलों का मास्टर माइंड हाफ‌िज सईद भी शाम‌िल है।

इस मामले पर राज्य सुरक्षा एजंस‌ियों के साथ अभी तक कोई ठोस सबूत साझा नहीं क‌‌िए गए हैं। केन्द्र सरकार से' भारी दबाव 'के तहत जम्मू-कश्मीर सरकार मसर्रत के खिलाफ कार्रवाई की थी।

जम्मू कश्मीर प‌ुल‌िस के वर‌िष्ठ अध‌िकारी के मुताब‌िक फोन कॉल आतंकवाद‌ियों ने भी क‌िए थे लेक‌िन अभी तक लेकिन केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों के पास इस बात के पुख्ता सबूत नहीं क‌ि हाफिज सईद ने भी मसर्रत आलम को कॉल की थी।

कश्मीर में हाल ही हुए बावल में हाफ‌िज का हाथ

masarat alam got 50 calls from Pakistan

हाफ‌िज सईद भारत  मोस्ट वांटेड है और 2008 में मुंबई में हमलों की साज‌िश रचने का आरोपी है। हालांक‌ि हाफ‌िस सईद सार्वजनिक रूप से लश्कर की गतिविधियों से खुद को दूर रखता है।

लेक‌िन वह आतंकवादी को समर्थन देता है। मसर्रत आलम की गिरफ्तारी के विरोध में कश्मीर में हाल ही हुए बावल में उसका हाथ माना जा रहा है।

सूत्रों का कहना है केंद्रीय खुफिया एजेंसियों ने राज्य सरकार के सामने ये मुद्दा उठाया था क‌ि मसर्रत आलम को पाक‌िस्तान से कॉल आ रहे हैं। सरकार मसर्रत को फ‌िर से ग‌िरफ्तार करे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed