फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   marvel market, new born baby recovered

क्यों दिया जन्म: मार्बल मार्केट में सड़क पर मिले एक दिन के नवजात शिशु के आंसुओं से टपके सवाल

Mon, 29 Jan 2024 02:56 PM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: जम्मू और कश्मीर ब्यूरो Updated Mon, 29 Jan 2024 02:56 PM IST
सार

एक दिन के शिशु के तड़पने की आवाज से मार्बल मार्केट में उथल पुथल मच गई। सबसे पहले झुग्गी वालों को बच्चे की रोने की आवाज सुनाई दी। वे बाहर निकले तो देखा कि सड़क किनारे नवजात पड़ा था जो दूध के लिए मां को पुकार रहा था।

विज्ञापन
marvel market, new born baby recovered
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Pixabay

विस्तार

मेरा क्या कसूर था, मुझे गर्भ में क्यों पाला था, आंखें अभी पूरी तरह से खुली नहीं थी कि सड़क पर पड़े नवजात के आंसुओं ने ममता पर सवाल साध दिए। पानी की तरह टपकते आंसू देखकर हर उस मां का दिल पसीजा होगा जिसने शिशु की बदहवास हालत को देखा होगा।
विज्ञापन


एक दिन के शिशु के तड़पने की आवाज से मार्बल मार्केट में उथल पुथल मच गई। सबसे पहले झुग्गी वालों को बच्चे की रोने की आवाज सुनाई दी। वे बाहर निकले तो देखा कि सड़क किनारे नवजात पड़ा था जो दूध के लिए मां को पुकार रहा था। लोगों ने उसे गोद में लिया और अपने साथ ले गए। इतना ही नहीं, उसे दूध पिलाया और बाद में पुलिस को सूचित किया। देर शाम तक पूरे इलाके में सनसनी फैल चुकी थी।
विज्ञापन


पुलिस ने मामला दर्ज कर बच्चे को शालामार अस्पताल में दाखिल करवाया। घटना शनिवार देर रात नौ बजे की है जब सड़क पर कम आवाजाही थी। इसी बीच इंसानियत को शर्मसार करने वाली महिला कूड़े की तरह बच्चे को सड़क पर रख गई। बच्चा अस्पताल में उपचाराधीन है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार बच्चा तंदुरुस्त है। समय पर उसकी देखभाल होने से जान बच सकी। अब सीसीटीवी कैमरे की फुटेज से महिला की पहचान की जा रही है। पता लगाया जा रहा है कि आरोपी कहां से आई थी, कौन से कपड़े पहने थे, किस अस्पताल में बच्चे को जन्म दिया था, क्या किसी दाई ने डिलीवरी कराई थी। इन सब पहलुओं को लेकर जांच की जा रही है।


छन्नी हिम्मत की पुलिस के अनुसार मामला दर्ज कर लिया है। फुटेज के आधार पर माता-पिता की तलाश की जा रही है। इससे पहले इंदिरा चौक, तालाब तिल्लो सहित अन्य जगहों में नवजात के शव मिलते रहे हैं। शालामार अस्पताल में कुछ माह पहले भी एक बच्चे को जन्म देने के बाद मां अस्पताल से भाग गई थी। बाद में पुलिस ने आरोपी को ढूंढ बच्चा परिवार के हवाले किया था।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed