फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   martyrs given last rites in jammu and kashmir

देशभक्ति के नारों और नम आंखों के साथ देश के शहीदों को दी गई अंतिम विदाई

Sat, 15 Jul 2017 01:01 AM IST
amarujala.com- Written by: श्रेयांश त्रिपाठी
amarujala.com- Written by: श्रेयांश त्रिपाठी Updated Sat, 15 Jul 2017 01:01 AM IST
विज्ञापन
martyrs given last rites in jammu and kashmir
शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि - फोटो : PTI
केरन सेक्टर में आतंकी घुसपैठ को रोकने के दौरान हुई गोलीबारी में शहीद लांस नायक रंजीत सिंह और राइफल मैन सतीश भगत का शुक्रवार को उनके पैतृक गांवों में सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार कर दिया गया। इस मौके पर मौजूद लोगों ने दोनों शहीदों के जयकारे लगाए।
विज्ञापन


इसके पहले मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती और चिनार कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जरनल जेएस संधू ने बादामी बाग कंटोनमेंट में दोनों शहीदों को श्रद्धांजलि दी। जम्मू स्थित टाइगर डिवीजन में उप मुख्यमंत्री डा. निर्मल सिंह, विधानसभा स्पीकर कवींद्र गुप्ता, चिकित्सा शिक्षा मंत्री बाली भगत ने श्रद्धांजलि दी। रंजीत सिंह की चिता को उनके नौ वर्षीय बेटे और सतीश की चिंता को उनके छोटे भाई ने मुखाग्नि दी।
विज्ञापन


दोनों शहीदों के पार्थिव शरीरों को शुक्रवार को उनके घरों बेहड़ा मोड़ बरन और बाबा का तालाब के गुडा सिंघू लाया गया। शहीदों के पार्थिव शरीर घरों में पहुंचते ही चीखपुकार मच गई। रंजीत की मां, बेटी और पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। शहीद सतीश की बहनों, भाई, पिता और मां का बुरा हाल हो गया है। सतीश की बहन दो बार बेहोश हो गई। आसपास के हजारों लोग शहीदों के अंतिम दर्शन के लिए पहुंचे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सेना की गढ़वाल राइफल के जवानों ने शहीद सतीश और जम्मू कश्मीर राइफल के जवानों ने लांस नायक रंजीत सिंह को सलामी दी। इस मौके पर 19 ब्रिगेड के कमांडर अभिजीत चंद्रा और गढ़वाल राइफल के कमांडिंग अफसर दीपक पांडे भी मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed