{"_id":"5fc0cde290c54a707d005073","slug":"martyred-ratan-singh-body-brought-to-home-people-gathers-for-seeing-him","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर: घर लाया गया आतंकी हमले में शहीद रत्न सिंह का पार्थिव शरीर, अंतिम दर्शन के लिए उमड़ी भीड़ ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर: घर लाया गया आतंकी हमले में शहीद रत्न सिंह का पार्थिव शरीर, अंतिम दर्शन के लिए उमड़ी भीड़
Fri, 27 Nov 2020 03:28 PM IST
प्राची प्रियम
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: प्राची प्रियम
Updated Fri, 27 Nov 2020 03:28 PM IST
विज्ञापन
रोते बिलखते परिजन
- फोटो : अमर उजाला
श्रीनगर में गुरुवार को हुए आतंकी हमले में शहीद जवान रत्न सिंह के पार्थिव शरीर को शुक्रवार दोपहर साढ़ स्थित उनके घर लाया गया। आज ही उन्हें छुट्टी लेकर घर वापस आना था, लेकिन इससे पहले आतंकी हमले में उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
शहीद रत्न सिंह के घर में माता पिता व उनका एक भाई है। उनकी एक बेटी व दो बेटे हैं। पार्थिव शरीर के घर पहुंचते ही उनके अंतिम दर्शन के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी।
विज्ञापन
परिजनों ने रोते हुए कहा कि हमारा बेटा अमर है और अमर ही रहेगा। उन्होंने बताया कि बीते कल फोन करके रत्न सिंह ने मां का हाल चाल पूछा था। उन्होंने परिवारवालों से कहा था कि फिलहाल उन्हें अस्पताल में दिखा लाना। एक दो दिन में मैं खुद आ कर उन का उपचार करवाऊंगा।
विज्ञापन