फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पुंछ हमला: हेड कांस्टेबल राजिंदर की शहादत ने बचाई कई सैनिकों और नागरिकों की जान

Mon, 12 Sep 2016 10:55 AM IST
मुनीष शर्मा, अमर उजाला/पुंछ
मुनीष शर्मा, अमर उजाला/पुंछ Updated Mon, 12 Sep 2016 10:55 AM IST
विज्ञापन
martyr Rajendra saved many lives
शहीद हेड कांस्टेबल राजिंदर कुमार - फोटो : Amar Ujala
आतंकी हमले में शहीद होने वाले जम्मू कश्मीर पुलिस के हेड कांस्टेबल राजिंदर कुमार उर्फ राजू ने अपने प्राणों की आहुति देकर कई लोगों की जान बचा ली। 
martyr Rajendra saved many lives
सम्मान के साथ ही अंतिम संस्कार - फोटो : Amar Ujala
अगर इस हमले में राजू ने बहादुरी न दिखाई होती, तो शायद आतंकी दर्जनों लोगों की जान ले सकते थे, क्योंकि जिस स्थान पर आतंकी छिपे हुए थे, वहां से पुंछ ब्रिगेड मुख्यालय मात्र 100 मीटर की दूरी पर है। इसके साथ ही वहां से मात्र 200 मीटर की दूरी पर मोहल्ला पावर हाउस के शिव, दुर्गा भैरव मंदिर में बने गणपति पंडाल में रविवार को यज्ञ और भंडारे का आयोजन किया जा रहा था, जिसमें हजारों की संख्या में लोगों को भाग लेना था। 

'मां से कह गया कि अभी आता हूं'

martyr Rajendra saved many lives
मुठभेड़ के दौरान मोर्चा संभाले सेना के जवान - फोटो : Amar Ujala
इतना ही नहीं जिस स्थान पर राजिंदर कुमार शहीद हुए वहां से आधे घंटे के बाद सेना की टुकड़ी गुजरने वाली थी। ऐसे में अपनी शहादत से इस जांबाज सिपाही ने कई जानों को बचा लिया। राजौरी-पुंछ रेंज के डीआईजी जॉनी विलियम का कहना है कि हमें एक ओर अपने जवान की शहादत का गम हैं, तो वहीं दूसरी ओर उस पर फख्र भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
martyr Rajendra saved many lives
poonch - फोटो : Amar Ujala
दूसरी ओर वीर सिपाही के परिवार पर और रिश्तेदारों पर कहर टूट पड़ा है। तीन भाई बहनों में सबसे छोटा एवं लाडला होने के बावजूद राजिंदर ने अपने देश के लिए कुछ करने की चाहत में पुलिस सेवा में भर्ती हुआ।
विज्ञापन
martyr Rajendra saved many lives
poonch - फोटो : Amar Ujala
आतंकवाद के दौर में कई वर्षों तक जम्मू-कश्मीर पुलिस के स्पेशल आपरेशन ग्रुप में काम करते हुए उन्होंने दर्जनों आतंकियों का सफाया किया। इसके बाद पुलिस सीआईडी में काम किया। राजिंदर कुमार शर्मा के परिवार में माता बसंत देवी, पत्नी अंजना शर्मा और बेटी अंशिका शर्मा रह गई हैं। उनके पिता की पहले ही मौत हो चुकी है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed