फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   martyr jammu kashmir police constable body reached home father said two sons will fight for nation

J&K: शहीद का शव पहुंचा घर, पिता बोले अभी दो बेटे और है देश के लिए, वो लेंगे बड़े भाई की शहादत का बदला

Tue, 14 Aug 2018 01:59 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Updated Tue, 14 Aug 2018 01:59 AM IST
विज्ञापन
martyr jammu kashmir police constable body reached home father said two sons will fight for nation
शहीद जम्मू कश्मीर कांस्टेबल परवेज का शव घर पहुंचा - फोटो : अमर उजाला
कश्मीर घाटी में शहीद हुए जिले की बुद्धल तहसील के डंडोत गांव के निवासी पुलिस जवान परवेज अहमद को सोमवार को श्रद्धांजलि दी गई। श्रद्धांजलि समारोह में एसएसपी राजोरी युगल मनहास, सेना की 60 आरआर के कमांडिंग अधिकारी टीपी शर्मा, आईआरपी के दूसरी बटालियन के कमांडेंट लियाकत चौधरी, एसीआर राजोरी कयूम मीर, डीएसपी ऑपरेशन राजोरी सुखदेव सिंह, एसडीपीओ मंजाकोट इम्तियाज अहमद, तहसीलदार बुद्धल खुरशीद तांत्रे व बुद्धल के कई वरिष्ठ नागरिकों ने भाग लिया। शहीद को गांव के एक कब्रिस्तान में दफन किया गया। 
विज्ञापन


इस मौके पर शहीद के परिवार वालों ने कहा कि सरकार बुद्धल से सेना की बटालियन खड़ी करे। वे परवेज की शहादत का बदला लेंगे। शहीद के दोनों छोटे भाइयों मोहम्मद शफीक और मोहम्मद यूसुफ ने कहा कि जब तक उन आतंकवादियों का सफाया नहीं किया जाता, जिन्होंने उनके भाई को शहीद किया है, तब तक परिवार को चैन नहीं मिलेगा। उन्होंने कहा कि वे सेना में या पुलिस में भर्ती होकर घाटी में तैनाती चाहते हैं, ताकि वहां अपने भाई की शहादत का बदला ले सकें। 
विज्ञापन

एक बेटा शहीद हुआ, उसकी जगह लेंगे दोनों छोटे बेटे

martyr jammu kashmir police constable body reached home father said two sons will fight for nation
शहीद के घर श्रधांजलि देने पहुंचे आला अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
शहीद परवेज के पिता मोहम्मद अब्बास ने कहा कि उनके बेटे ने देश के लिए अपनी कुर्बानी दी है। उन्हें इस पर फक्र है। उन्होंने कहा कि परवेज अब नहीं रहा, लेकिन अभी उनके दोनों छोटे बेटे हैं। वे भी देश के लिए कुछ भी कर गुजरने से कभी पीछे नहीं हटेंगे। अब वे दोनों परवेज के सपनों को पूरा करेंगे। परवेज के पिता ने उन्हें भी देश के लिए समर्पित करने की बात कही।

परवेज का शव पहुंचने पर लगे भारत माता की जय के नारे

martyr jammu kashmir police constable body reached home father said two sons will fight for nation
शहीद जवान को श्रद्धांजलि देते अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
शहीद के शव के इंतजार में रविवार देर रात भी परवेज के घर में लोगों का तांता लगा रहा। रविवार रात भारी बारिश होने से सोमवार की सुबह जब परवेज का शव घर पहुंचा, तो वहां मौजूद लोगों ने भारत माता की जय के नारे लगाए। परवेज की पत्नी फरीदा बेगम और परिवार के अन्य सदस्यों को रो-रोकर बुरा हाल था। माता-पिता को विश्वास ही नहीं हो रहा था कि करीब दो माह पहले ईद मना कर ड्यूटी पर गए उनके जिगर का टुकड़ा तिरंगे में लिपटा घर लौटा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed