फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   martyr Imtiaz ahmad mir Facebook a post written by unknown person

‘इम्तियाज को मारा, हमें भी मार डालो’, शहीद के फेसबुक पर अज्ञात व्यक्ति ने बयां किया परिवार का दर्द

Tue, 30 Oct 2018 03:42 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीनगर Updated Tue, 30 Oct 2018 03:42 AM IST
विज्ञापन
martyr Imtiaz ahmad mir Facebook a post written by unknown person
शहीद एसआई इम्तियाज अहमद मीर (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

'सब इंस्पेक्टर इम्तियाज को मारा, अब हमें भी मार डालो। आप लोगों ने एक मां-बाप से उसका बेटा और बहन से भाई छीन लिया है।' सीआईडी सब इंस्पेक्टर इम्तियाज की फेसबुक पर अज्ञात व्यक्ति ने यह पोस्ट किया है। सब इंस्पेक्टर को रविवार को साउथ कश्मीर में आतंकियों ने शहीद कर दिया था। 

विज्ञापन


फेसबुक पर लिखे मार्मिक पत्र में कहा गया है कि इम्तियाज ही घर परिवार चलाता था। एक शिक्षित और प्रोफेशनल पुलिसकर्मी को मार दिया, जबकि उसके सूफी विचार थे। उसने कार्ल मार्क्स और हर तरह के विचार पढ़े थे। सब इंस्पेक्टर की परीक्षा में भी वह अव्वल आया था। उसे कश्मीर से बहुत प्यार था। अब उसके घर वाले क्या करेंगे। उसकी बहन का बेटा भी अपने मामा के बारे में अक्सर पूछता है।
विज्ञापन


सभी इम्तियाज के साथ अपनी जिंदगी बसर करना चाहते थे। कृपया आएं और उनका भी कत्ल कर दें। परिवार के अरमानों का कत्ल तो कर दिया। बुजुर्ग माता पिता का सहारा छीन लिया। परिवार से मिलने के लिए उत्सुक इम्तियाज ने अपनी दाढ़ी कटवाकर हुलिया भी बदल दिया था, ताकि आतंकियों को चकमा दे सके। लेकिन घर जाने के दौरान ही आतंकियों ने हत्या कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed