{"_id":"ba937a28e7d4843b97f95b5abd1578cb","slug":"married-daughter-marriage-police-mother-gurdaspur-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी कर घर आई बहू निकली ठग ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शादी कर घर आई बहू निकली ठग
गुरदासपुर ।
Updated Mon, 01 Sep 2014 10:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शादी के अगले दिन ही दुल्हन अपने साथियों से साथ दूल्हे के घर से फरार हो गई। मामले की शिकायत पर हरकत में आई पुलिस ने संबंधित दुल्हन को गिरफ्तार कर लिया। आरोप है कि महिला पहले से ही शादीशुदा है और उसके दो बच्चे भी हैं। इतना ही नहीं उसका संबंध ठगों के गिरोह से है।
उसने ठगी का शिकार बनाने के लिए ही संबंधित युवक से शादी का नाटक रचाया। वाकया पुलिस स्टेशन भैणी मीयां खां क्षेत्र के गांव मुल्लांवाल का है। पुलिस के अनुसार गांव मुल्लांवाल की कश्मीर कौर पत्नी स्वर्गीय जगीर सिंह ने पुलिस स्टेशन में रिपोर्ट दर्ज करवाई थी कि उसके पुत्र रणजीत सिंह के साथ कुछ महिलाओं के गिरोह द्वारा बाकायदा विवाह का नाटक रचाया गया। उससे विवाह के नाम पर 50 हजार रुपये वसूले गए।
आरोप है कि बटाला क्षेत्र के गांव शामपुर निवासी पूजा पुत्री सत्ता मसीह का विवाह मछराले गांव के एक युवक से हुआ है। वह दो बच्चों की मां है। पूजा का अपनी ही रिश्तेदार रिम्पी पत्नी पाल मसीह निवासी संघर के साथ गहरे संबंध थे। वहीं रिम्पी की पुलिस स्टेशन तिब्बड़ क्षेत्र के सिधवां गांव की कश्मीरों उर्फ भोली के साथ अच्छी जान पहचान थी। तीनों महिलाओं ने मिलकर भैणी मीयां खां के निकटवर्ती गांव के एक बिचौलिए के सहयोग से अपना उल्लू सीधा करने के लिए रणजीत सिंह पुत्र जगीर सिंह के साथ विवाह की बात चलाई।
विज्ञापन
उन्होंने बताया था कि लड़की अनाथ और गरीब है, इसलिए इसके विवाह के लिए पैसों का प्रबंध करना पड़ेगा। इसके बाद लड़के रणजीत सिंह की माता ने 29 अगस्त को उन्हें 50 हजार रुपये दे दिए। इसी दिन ही भैणी मीयां खां के एक गुरुद्वारे में रणजीत का विवाह पूजा के साथ करा दिया गया, लेकिन विवाह के अगले दिन ही दुल्हन बयाने बनाकर अपने साथियों के साथ फरार हो गई।
उधर, पुलिस ने उसे चक्क शरीफ समीप से गिरफ्तार कर लिया। रणजीत सिंह ने बताया कि पूजा ने अपना नाम हमें रूबी बताया था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।