फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   married couple suspend on their marrige day in jammu and kashmir

J&K: शादी के दिन बर्खास्त शिक्षक दंपती के लिए स्कूल प्रबंधन ने जारी किया अब ये आदेश

Sun, 17 Dec 2017 12:03 AM IST
amarujala.com- Presented by: चंद्रा पाण्डेय
amarujala.com- Presented by: चंद्रा पाण्डेय Updated Sun, 17 Dec 2017 12:03 AM IST
विज्ञापन
married couple suspend on their marrige day in jammu and kashmir
- फोटो : अमर उजाला

दक्षिणी कश्मीर के पुलवामा जिले में बर्खास्त किए गए शिक्षक दंपती को दोबारा बहाल करने का स्कूल प्रबंधन द्वारा आश्वासन दिया गया है। हालांकि, दंपती का कहना है कि बहाली के बावजूद वे ज्वाइन नहीं करेंगे क्योंकि उनका अनादर हुआ है। वे स्कूल प्रबंधन के खिलाफ कार्रवाई चाहते हैं। 

विज्ञापन


शिक्षा मंत्री अल्ताफ बुखारी और राज्य मानवाधिकार आयोग द्वारा मामले का संज्ञान लेने के बाद मुस्लिम एजुकेशनल इंस्टीट्यूट पांपोर द्वारा शनिवार को कहा गया कि वह दंपती को बहाल करेंगे। इससे पूर्व पुलवामा के डिप्टी कमिश्नर द्वारा दोनों पक्षों को उनके कार्यालय में बुलाया गया था जहां स्कूल प्रबंधन उनकी बहाली के लिए राजी हुआ था।
विज्ञापन



दंपती तारिक भट ने स्कूल ज्वाइन करने से इनकार करते हुए बताया कि डिप्टी कमिश्नर के सामने फैसला सुनाने के बाद बाहर निकलकर स्कूल प्रबंधन के लोगों द्वारा उनका अनादर किया गया। उनके साथ गाली गलौच की गई। अभी यह तंग करने की शुरुआत है इसलिए हमने ज्वाइन न करने का फैसला किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बीच स्कूल के प्रिंसिपल तारिक अहमद ने कहा कि वह खुले दिल से दंपती के वापिस आने का स्वागत करते हैं। नहीं पता किसने उनका अनादर किया है लेकिन विश्वास दिलाता हूं कि उनके साथ भविष्य में ऐसा कभी नहीं होगा।


गौरतलब है कि पुलवामा जिले में एक निजी विद्यालय में काम करने वाले शिक्षक दंपती को शादी के दिन बर्खास्त कर दिया गया था। स्कूल प्रबंधन ने दावा किया था कि रोमांस छात्रों पर प्रतिकूल प्रभाव डाल सकता है। त्राल के तारिक भट और सुमाया बशीर पिछले कई सालों से मुस्लिम एजुकेशनल इंस्टीट्यूट में काम कर रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed