फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   marriage .

लॉकडाउन में बिना भीड़ के परिणय सूत्र में बंधे वरुण व श्रुतिका

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Fri, 17 Apr 2020 03:04 PM IST
विज्ञापन
marriage .
शादी के बंधन में बंधे वरुण व श्रुतिका। - फोटो : AMAR UJALA
रियासी। लॉकडाउन के बीच रियासी में हुई अनोखी शादी ना बैंड बाजा, ना घोड़ी, ना बराती, सीमित रिश्तेदार हुए शामिल रियासी-लॉकडाउन के चलते यहां लोगों ने अपने सभी कार्यक्रम, शादी समारोह आदि स्थगित कर दिए हैं। वही रियासी में प्रशासन की अनुमति से सीमित रिश्तेदारों के साथ एक अनोखी शादी हुई है। यह शादी सामाजिक दूरी का ध्यान रखते हुए बेहद सादे तरीके से की गई। इस शादी में ना तो बैंड बाजे का इस्तेमाल हुआ, ना घोड़ी पर दूल्हा बैठा और ना ही बारातियों को बुलाया गया। दूल्हा वरुण शर्मा रियासी के वार्ड नंबर 6 गड़ाल का रहने वाला है जबकि दुल्हन श्रुतिका शर्मा रियासी के वार्ड नंबर 4 शास्त्री नगर की रहने वाली है। दूल्हा गढ़ाल स्थित अपने घर से 16 अप्रैल की रात को करीब 9 बजे अपने सीमित रिश्तेदारों के साथ वाहन में बैठ कर रियासी के वार्ड नंबर 4 शास्त्री नगर दुल्हन के घर पहुंचा, यहां पर बारातियों का स्वागत किया गया और फिर तमाम रीति-रिवाजों के साथ उनकी शादी प्रारंभ हुई। दोनों परिवारों के अपने-अपने पंडित भी मौजूद रहे। पंडित राकेश व पंडित चमन लाल ने विधिपूर्वक तमाम मंत्रोच्चारण के साथ शादी को संपन्न करवाया। सात फेरे लेने व पूरी विधिपूर्वक शादी संपन्न होने के बाद दुल्हन को विदाई दी गई। शादी करने के बाद नवविवाहित जोड़े ने खुशी जाहिर की है। पति वरुण शर्मा ने कहा कि उन्होंने बेहद सादे तरीके से शादी की है। उन्होंने कहा कि उनकी सगाई 8 जुलाई 2019 को हुई थी। उस समय 16 अप्रैल 2020 को शादी की तिथि नियुक्त की गई थी। लेकिन लॉक डाउन के चलते असमंजस की स्थिति बन गई और फिर इस साल शादी का और कोई मुहूर्त भी नहीं निकल रहा था। जिसके बाद उन्होंने फैसला किया कि वह निश्चित तिथि में ही शादी करेंगे। जिसके बाद प्रशासन से सीमित रिश्तेदारों व सादे तरीके से शादी करने की अनुमति मांगी गई और फिर अनुमति के मिलने के बाद लॉकडाउन के नियमों का पालन करते हुए शादी की गई। इस तरह लॉकडाउन के बीच दोनों परिणय सूत्र में बंध गए और दोनों ने 16 अप्रैल को एक होने का अपना वादा भी निभा दिया। फोटो-शादी के दौरान पति वरुण शर्मा व पत्नी श्रुतिका शर्मा की फ़ोटो।
विज्ञापन

marriage .
शादी की रस्म निभाते हुए । - फोटो : AMAR UJALA
शादी की रस्म निभाते हुए ।
विज्ञापन
विज्ञापन

marriage .
विवाह की रस्म निभाते हुए जोड़ा। - फोटो : AMAR UJALA
विवाह की रस्म निभाते हुए जोड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed