{"_id":"680a91514d7c3ceece031cac","slug":"market-open-in-reasi-reasi-news-c-202-1-sjam1001-122598-2025-04-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: बाजार खुलने से लौटी रौनक, आतंकवाद पर कार्रवाई की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: बाजार खुलने से लौटी रौनक, आतंकवाद पर कार्रवाई की मांग
विज्ञापन
वीरवार को रियासी खुलने में बाद बस अड्डे पर लौटी रौनक।
संवाद न्यूज एजेंसी
रियासी। बीते बुधवार को जिला मुख्यालय व अन्य इलाकों में संपूर्ण बंद के बाद वीरवार को रौनक फिर से लौट आई। सुबह दुकानें खुलने के साथ ही बाजारों में लोग आना शुरू हो गए। सुबह दस से दोपहर तीन बजे तक अच्छी खासी चहल-पहल देखी गई। सामान्य दिनों की भांति वीरवार को स्कूल व कॉलेज भी खुले व विद्यार्थी पहुंचे।
वाहनों की आवाजाही भी समय अनुसार व हर एक क्षेत्र के लिए चलती रही। लोगों ने बाजारों में पहुंच कर जरूरी सामान की खरीदारी की। पहलगाम में हुए आतंकी हमले की भी बातें होती रही। दुकानों पर आने वाले लोग हमले की निंदा करने के साथ ही चर्चा भी करते रहे।
आतंकियों पर कड़ा प्रहार करे केंद्र सरकार : करण देव
युवा करण देव सिंह ने कहा कि कश्मीर की वादियों को देखने आए पर्यटकों साथ जो हुआ वह घिनौनी हरकत है। केंद्र सरकार को चाहिए कि वह आतंकवाद व आतंकियों पर कड़ा प्रहार करे ताकि मारे गए लोगों को सच्ची श्रद्धांजलि मिल सके।
विज्ञापन
आतंकवाद के खिलाफ एकजुट होकर लड़ना होगा : सुरिंदर शर्मा
पीपल डेमोक्रेटिक पार्टी के जिला प्रधान सुरिंदर शर्मा ने कहा कि यह वक्त सब को एकजुटता दिखाने का है। आतंकी किसी के भी सगे नहीं हैं। प्रदेश के लोगों को आतंकवाद के खिलाफ एकजुट होकर लड़ना होगा। सुरक्षा एजेंसियों व सुरक्षाबलों साथ तालमेल बनाकर आतंकवाद को समाप्त करने में भूमिका निभानी होगी।