फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   market is full of low level medicines

बाजार में पहुंच रही हैं घटिया स्तर की दवाइयां

Mon, 20 Oct 2014 12:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू Updated Mon, 20 Oct 2014 12:59 PM IST
विज्ञापन
market is full of low level medicines

रियासत के प्रवेशद्वार लखनपुर में ड्रग एंड फूड कंट्रोल आर्गनाइजेशन का स्थायी केंद्र न होने के कारण पंजाब बेल्ट से अवैध दवाइयों की खेप भीतर तक पहुंच रही है। इनमें अधिकांश एजेंट किराये की दुकानों पर इस धंधे को चला रहे हैं। इन दवाइयों को बिना बिल और अनुमति के लाया जाता है। पिछले कुछ सालों में ऐसे मामलों में श्रीनगर डिवीजन आगे रहा है। जम्मू संभाग के कठुआ सेक्टर ज्यादा प्रभावित हुआ है।

विज्ञापन


बाजार में अवैध रूप से पहुंचने वाली अधिकांश दवाइयां घटिया स्तर की होती है। कार्यवाहक ड्रग कंट्रोलर डा. बलदेव राज के अनुसार समय समय पर लखनपुर में औचक जांच की जाती है। संदेह वाली दवाइयों को जम्मू और श्रीनगर की लेबोरेटरी में जांच के लिए भेजा जाता है। उल्लेखनीय है कि रियासत के कई हिस्सों में विभाग की टीम लाखों रुपये की अवैध दवाइयों को पकड़ चुकी है।
विज्ञापन


इन दवाइयों को बिना बिल और अनुमति के संबंधित ठिकानों तक पहुंचाया जाता है। इसमें कई प्रतिबंधित दवाइयां भी शामिल रहती हैं। जो नशेड़ी युवाओं के पास आसानी से पहुंच जाती हैं। जम्मू डिवीजन में 4000 से ज्यादा रिटेल और 1300 से ज्यादा होलसेल काउंटर चल रहे हैं। जबकि इसके अलावा कई दर्जनों ऐसे सेंटर भी हैं, जो अवैध ढंग से चल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जम्मू संभाग की बात करें तो कठुआ सेक्टर में पंजाब से सटे इलाकों से एजेंट आकर यहां इस अवैध धंधे को कर रहे हैं। इनमें अधिकांश मामलों में किराये की दुकानों का सहारा लिया जाता है। यही नहीं कई एजेंट पंजाब से सुबह आकर विभिन्न स्थानों पर इस तरह दवाइयों की बिक्री करके शाम को वापस पंजाब के इलाकों में लौट जाते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed