फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Marathon to be held in Srinagar on November 2, winners to get prizes worth Rs 3 crore

Jammu News: श्रीनगर में दो नवंबर को होगी मैराथन, विजेताओं को मिलेंगे तीन करोड़ के इनाम

Fri, 26 Sep 2025 04:46 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू Updated Fri, 26 Sep 2025 04:46 AM IST
सार

श्रीनगर में दो नवंबर को कश्मीर मैराथन-2025 का आयोजन होगा, जिसकी पंजीकरण प्रक्रिया शुरू हो गई है। इस खेल कार्यक्रम का उद्देश्य खेल, पर्यटन और कश्मीर की संस्कृति को बढ़ावा देना है। विजेताओं को तीन करोड़ रुपये तक के पुरस्कार मिलेंगे।

विज्ञापन
Marathon to be held in Srinagar on November 2, winners to get prizes worth Rs 3 crore

विस्तार

श्रीनगर। कश्मीर मैराथन-2025 का दूसरा संस्करण दो नवंबर को श्रीनगर में आयोजित होगा। अधिकारियों ने इस आयोजन के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू कर दी है। विजेताओं को तीन करोड़ रुपये तक के पुरस्कार मिलेंगे।
विज्ञापन

कश्मीर मैराथन के आयोजकों की ओर एक्स पर लिखा है, दो नवंबर को श्रीनगर में कश्मीर मैराथन में शामिल हों। तीन करोड़ रुपये तक के पुरस्कारों के साथ यह वैश्विक मंच पर अपनी चमक बिखेरने का आपका मौका है। आज ही पंजीकरण करें।
विज्ञापन


इस महीने की शुरुआत में मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने कश्मीर मैराथन की तैयारियों की समीक्षा के लिए बैठक की थी। यह एक प्रमुख खेल आयोजन है जिसका उद्देश्य खेल, फिटनेस, पर्यटन और कश्मीर की जीवंत संस्कृति को बढ़ावा देना है। मुख्यमंत्री ने इस बात पर जोर दिया कि मैराथन को एक खेल आयोजन से आगे बढ़कर एक समग्र सांस्कृतिक और पर्यटन अनुभव बनना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


कश्मीर के पर्यटन निदेशक ने मैराथन की तैयारियों और प्रस्तावित गतिविधियों की योजना पर एक विस्तृत प्रस्तुति दी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे होटलों, रेस्टोरेंट और स्थानीय व्यवसायों के साथ मिलकर प्रतिभागियों और आगंतुकों के लिए विशेष पैकेज उपलब्ध कराएं ताकि वे अपने प्रवास के दौरान कश्मीर के आतिथ्य, व्यंजनों और विरासत का आनंद ले सकें।


उन्होंने फुल और हाफ मैराथन के अलावा स्थानीय प्रतिभागियों के लिए 10 किमी और 5 किमी की दौड़ शुरू करने का भी सुझाव दिया जिससे सामुदायिक जुड़ाव बढ़े और युवाओं की भागीदारी को बढ़ावा मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed