फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   many village hit by floods in jammu

जम्मू में दर्जन भर गांव बाढ़ की चपेट में

Tue, 14 Jul 2015 03:53 PM IST
Updated Tue, 14 Jul 2015 03:53 PM IST
विज्ञापन
many village hit by floods in jammu

बसंतर में जलस्तर बढ़ने पर रामगढ़ के कमोर कैंप गांव में बाढ़ का पानी घुसने का खतरा उत्पन्न हो गया है। जिला प्रशासन की ओर से ग्रामीणओं को सुरक्षित स्थानों की ओर जाने को कहा गया था।

विज्ञापन


अब ग्रामीणों ने गांव खाली कर केसो के सरकारी स्कूल में शरण ली है। वहीं सोमवार को डीसी शीतल नंदा, पूर्व मंत्री सुरजीत सिंह सलाथिया, पूर्व मंत्री मंजीत सिंह ने लोगों की दिक्कतें सुनीं।
विज्ञापन


पानी रिहायशी इलाके में घुसने की आशंका पर जिला प्रशासन ने रविवार को गांव के करीब चार सौ लोगों को केसो के हाई स्कूल में शिफ्ट कर दिया। लोगों से कहा गया है कि वह अलर्ट रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन गांवों पर है बाढ़ का खतरा

many village hit by floods in jammu

क्षेत्र के एडीएम रजनीश गुप्ता, तहसीलदार जय कुमार अधिकारियों के साथ लगातार गांव में डेरा डाले हुए हैं। लोगों के लिए केसो हाई स्कूल में प्रशासन की ओर से लोगों के खाने का भी इंतजाम किया गया।

इस बीच कांग्रेस महासचिव एवं पूर्व मंत्री मंजीत सिंह ने बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा कर लोगों के लिए सुविधाओं की मांग की। रामगढ़ सेक्टर के दर्जन भर गांव जिसमें नंगा, बरौटा कैंप, कजयाल, रतनपुर आदि बाढ़ के पानी की चेपट में हैं।

स्थानीय निवासी प्रेम लाल, दर्शन चौधरी, रघुवीर चौधरी, सुरेश कुमार का कहना है कि अभी बरसात शुरू हुई, जब यह हाल है। आगे क्या होगा। उन्होंने कहा कि सुरक्षा बांध कई जगहों पर टूटा है। पानी गांवों के पास तक पहुंच चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed