{"_id":"5ac655e04f1c1bf4618b592f","slug":"many-security-forces-battalion-deployed-in-amarnath-yatra-way-in-this-year","type":"story","status":"publish","title_hn":"इस साल अमरनाथ यात्रा में होंगे सुरक्षा के कड़े इंतजाम, परिंदा भी नहीं मार सकता पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इस साल अमरनाथ यात्रा में होंगे सुरक्षा के कड़े इंतजाम, परिंदा भी नहीं मार सकता पर
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,जम्मू
Updated Thu, 05 Apr 2018 10:29 PM IST
विज्ञापन
Amarnath Yatra
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कश्मीर में आतंकी वारदातों के बढ़ने के बाद श्री अमरनाथ यात्रा की सुरक्षा कड़ी करने के लिए केंद्र को राज्य सरकार ने प्रस्ताव भेजा है। राज्य सरकार ने केंद्र को 85 अतिरिक्त कंपनियां भेजने का प्रस्ताव भेजा है। पिछले साल 80 कंपनियों ने यात्रा की सुरक्षा की जिम्मेदारी निभाई थी।
विज्ञापन
जून माह में श्रीअमरनाथ यात्रा शुरू होने वाली है। कश्मीर में पिछले कुछ माह से हालात ठीक नहीं हैं। आतंकवाद के खिलाफ सुरक्षा बलों ने अभियान छेड़ा है। जबकि आतंकी घटनाआें में भी बढ़ोतरी हुई है। जम्मू बेस कैंप से लेकर कश्मीर के चंदनवाड़ी और पहलगाम बेस कैंप में बीएसएफ, सीआरपीएफ, आईएआरपी आदि सुरक्षा बलों को तैनात किया जाएगा।
विज्ञापन
सुरक्षा के लिए जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर जवानों की तैनाती होगी। सूत्रों के अनुसार 35 कंपनियां जम्मू संभाग में तैनात होंगी। जबकि 45 कंपनियां कश्मीर संभाग में तैनात रहेंगी। अनंतनाग जिले में सबसे अधिक सुरक्षा बल तैनात रहेंगे।
विज्ञापन
सुरक्षा बलों को श्रीअमरनाथ यात्रा के श्रद्धालुओं को सुरक्षा प्रदान करने के अलावा काफिले के साथ भी चलना होगा। बेस कैंप से ही सुरक्षा बलों का काफिला श्रद्धालुओं के साथ चलेगा। इन अतिरिक्त कंपनियों के अलावा सेना की 16 और 15 कोर के जवान भी सैन्य शिविरों की सुरक्षा करेंगे। श्रद्धालुओं के काफिले के साथ सीआरपीएफ के वाहन भी जवानों के साथ चलेंगेे।
राज्य गृह विभाग के प्रधान सचिव सुरेश कुमार के अनुसार कश्मीर के हालात पर गौर करने के बाद सुरक्षा बलों की अतिरिक्त कंपनियां भेजने का प्रस्ताव भेजा गया है। जम्मू-कश्मीर पुलिस, आर्म्ड पुलिस, सेना और अर्ध सैनिक बलों की अतिरिक्त कंपनियों को सुरक्षा का जिम्मा सौंपा गया है। जून में ही इन कंपनियों का आना शुरू हो जाएगा।