जम्मू विश्वविद्यालय में खुलेंगे कई नए विभाग, विद्यार्थियों को मिलेगा लाभ
- जनसंचार एवं नवीन मीडिया विभाग एवं दर्शनशास्त्र विभाग भी खुलेगा
- दर्शन विभाग के अध्यक्ष का कार्यभार प्रो. राम बहादुर शुक्ला संभालेंगी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जम्मू विश्वविद्यालय में जनसंचार एवं नवीन मीडिया विभाग एवं दर्शनशास्त्र विभाग जल्द खुलेगा। दर्शन विभाग के अध्यक्ष का कार्यभार संस्कृत विभाग के अध्यक्ष प्रो. राम बहादुर शुक्ला और संस्कृत विभाग का कार्यभार प्रो. डॉ. सुषमा संभालेंगी। यह बात जम्मू विश्वविद्यालय के वाइस चांसलर प्रोफेसर मनोज कुमार धर ने वेदान्त दर्शन के विविध आयामों के महत्व पर आयोजित दो दिवसीय संगोष्ठि में कही। इस कार्यक्रम में नालंदा विहार विश्वविद्यालय के के वाइस चांसलर प्रो. वैधनाथ, जम्मू केंद्रीय विश्वविद्यालय के वाइस चांसलर प्रो. अशोक आइमा मुख्य अतिथि रहे।
इस दौरान प्रो. मनोज कुमार धर ने कहा कि ज्ञान में शक्ति होती है, लेकिन ज्ञान कभी-कभी मनुष्य में अहंकार भी पैदा करता है। अहंकार त्यागने के लिए मनुष्य को वेदान्त समझना जरूरी है। उन्होंने कहा कि लोगों को दर्शन और विज्ञान दोनों एक दूसरे से अलग लगते हैं लेकिन यह एक दूसरे से अलग नहीं हैं।
यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: नारायणन ने राइजिंग स्टार कोर के कमांडर की कमान संभाली
धर ने कहा कि धर ने कहा कि कोविड की वजह से विश्वविद्यालय में कार्यक्त्रस्म बहुत कम हो रहे। कोविड अभी भी खत्म नहीं हुआ है। केस लगातार बढ़ते जा रहे हैं। अपने आप सभी को सुरक्षित रखने को कहा है। उन्होंने सभी से अपील की कि कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करें। मौके पर अलाहबाद विश्वविद्यालय के प्रो. राम सेवक दुबे, डीन स्टूडेंट वैलफेयर अरविंद जसरोटिया समेत समस्त विभागों के प्रोफेसर, शोधार्थियों समेत छात्र भी उपस्थित रहे।