{"_id":"92d4c20d34304ff9a3e830effa582bc0","slug":"many-events-in-jammu-university-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नवंबर में फिर रहेगी यूनिवर्सिटी में आयोजनों की धूम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नवंबर में फिर रहेगी यूनिवर्सिटी में आयोजनों की धूम
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Sun, 19 Oct 2014 12:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू विश्वविद्यालय विभिन्न कार्यक्रमों के चलते नवंबर माह में गुलजार रहेगी। जेयू में स्पोर्ट्स, दीक्षांत समारोह तथा यूथ फेस्टिवल के साथ नवंबर का महीना संपन्न होगा। हालांकि अक्तूबर में विभिन्न कोर्स और विषयों की परीक्षाएं जारी हैं, वहीं कला, खेल तथा कई स्पर्धाओं से पूरा नवंबर महीना व्यस्त रहेगा, जिसमें यूनिवर्सिटी के विद्यार्थियों के साथ-साथ स्टाफ भी काफी व्यस्त रहेगा।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक एक ओर सात नवंबर से लेकर 13 नवंबर तक नार्थ जोन हैंडबाल स्पर्धा का आयोजन होने जा रहा है, जबकि 16 से लेकर 19 नवंबर तक भी हैंडबाल का आयोजन होगा। 11 नवंबर को विशेष दीक्षांत समारोह के लिए रिहर्सल का कार्यक्रम होगा। 14 नवंबर को जम्मू यूनिवर्सिटी परिसर में स्थित जनरल जोरावर सिंह आडीटोरियम में विशेष दीक्षांत समारोह का आयोजन होगा।
विज्ञापन
इन कार्यक्रमों के लिए अभी से चर्चा भी यूनिवर्सिटी कैंपस में होने लगी है और नवंबर महीने में विद्यार्थियों को विभागीय स्तर पर तैयार रहने को कहा जा रहा है। दूसरी ओर 22 से लेकर 26 नवंबर तक यूथ फेस्टिवल का आयोजन होने जा रहा है, जिसमें नार्थ जोन के करीब 50 विश्वविद्यालयों को आमंत्रण भिजवाया गया है।
विज्ञापन