{"_id":"5d523e758ebc3e6cb83261fe","slug":"many-congress-leaders-can-join-bjp-in-jammu-kashmir-in-presence-avinash-rai-khanna","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीरः सियासी हवा बदलने लगी ठिकाना! कांग्रेस को लग सकता है तगड़ा झटका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीरः सियासी हवा बदलने लगी ठिकाना! कांग्रेस को लग सकता है तगड़ा झटका
Tue, 13 Aug 2019 10:07 AM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Tue, 13 Aug 2019 10:07 AM IST
विज्ञापन
अविनाश राय खन्ना
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अविनाश राय खन्ना की मौजूदगी में मंगलवार को जम्मू स्थित भाजपा मुख्यालय में विभिन्न दलों व समाज के विभिन्न वर्गों के लोग भाजपा का दामन थामेंगे। पार्टी सूत्रों के अनुसार कांग्रेस के कई नेता भाजपा में शामिल हो सकते हैं। बदलते हालातों में अगर ऐसा होता तो जम्मू-कश्मीर में कांग्रेस के लिए यह तगड़ा झटका हो सकता है।
विज्ञापन
तस्वीर कुछ ही घंटों में साफ हो जाएगी कि कौन-कौन नेता पार्टी छोड़कर भाजपा का दामन थामेंगे। आपको बता दें कि अनुच्छेद 370 हटने के बाद से सियासी हलचल तेज हो गई है। नेता अपने लिए सियासी जमीन की तलाश में लगे हैं। वहीं दूसरी तरफ अनुच्छेद 370 के हटने की खुशी जम्मू पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में भाजपा मनाएगी। पूर्व मंत्री सत शर्मा की मौजूदगी में पार्टी कार्यकर्ता अनुच्छेद 370 के हटने का जश्न मनाएंगे।
विज्ञापन