रियासत के कई हिस्सों में हिमस्खलन से मच सकती है तबाही
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्र सरकार और स्थानीय प्रशासन की ओर से कश्मीर घाटी के कई इलाकों में हिमस्खलन की चेतावनी जारी की गई है।
केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा जारी चेतावनी में कहा गया है कि चोकीबल- टंगधार, केरन सेक्टर, गुरेज, नौगाम कईया, मचेल सेक्टर, कुपवाड़ा, बारामुला, बांदीपोरा के अलावा द्रास सेक्टर में हिमस्खलन की आशंका है।
मंत्रालय ने इन इलाकों में रहने वाले लोगों से शनिवार शाम पांच बजे तक हिमस्खलन की आशंका वाले इलाकों में नहीं जाने, रात में बाहर नहीं निकलने और तमाम अन्य जरूरी एहतियात बरतने की हिदायत दी है।
हिमस्खलन की आशंका से प्रशासन सतर्क
कश्मीर के चार जिलों में हिमस्खलन की चेतावनी के बाद मंडल प्रशासन सतर्क हो गया है। मंडलायुक्त असगर सामून ने कश्मीर के सभी जिला उपायुक्तों से आपात बैठक कर बर्फ हटाने और खराब मौसम को देखते हुए लोगों को बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध करवाने की हिदायत दी।
हिमस्खलन की आशंका वाले इलाकों के लोगों से एहतियात बरतने को कहा गया। जिला स्तर पर संयुक्त कंट्रोल रूम स्थापित करने का फैसला लिया गया।
मंडलायुक्त ने अधिकारियों से जरूरी वस्तुओं राशन, मिट्टी का तेल और एलपीजी की आपूर्ति स्थिति की भी जानकारी ली। साथ ही कालाबाजारी और मुनाफाखोरी को रोकने के लिए जांच दस्ते बनाने के निर्देश भी दिए।