{"_id":"597dfdf84f1c1bfb068b491b","slug":"many-appeared-in-exams-for-being-army-officer-in-jammu-and-kashmir","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर में सैन्य अधिकारी बनने को युवाओं में दिखा जोश, हजारों ने दी परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर में सैन्य अधिकारी बनने को युवाओं में दिखा जोश, हजारों ने दी परीक्षा
amarujala.com- Written by: श्रेयांश त्रिपाठी
Updated Sun, 30 Jul 2017 09:11 PM IST
विज्ञापन
उधमपुर में परीक्षा देते छात्र
- फोटो : AMAR UJALA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टेरीटोरियल आर्मी में कमीशंड अफसर पद के लिए रविवार को सेना की तरफ से लिखित परीक्षा का आयोजन किया गया और उधमपुर और श्रीनगर में स्थापित किए गए परीक्षा केंद्र में 3000 से ज्यादा युवाओं ने इस परीक्षा में उपस्थिति दर्ज करवाई। सेना के अनुसार राज्य में इतनी बड़ी संख्या में युवकों के परीक्षा में शामिल होने से पता चलता है कि राज्य के युवाओं में देश सेवा का जज्बा बहुत ही ज्यादा है।
विज्ञापन
सेना के मुताबिक टेरीटोरियल आर्मी को देश में सिटीजन आर्मी के नाम से भी जाना जाता है। इसमें देश के नागरिकों को सेना में शामिल होकर देश की सेवा करने मौका दिया जाता है। रविवार को आयोजित परीक्षा में 800 से ज्यादा घाटी के युवाओं ने हिस्सा लिया और बाकी के युवा अन्य जिलों से थे।
विज्ञापन
इसके लिए उधमपुर और श्रीनगर में स्थापित परीक्षा केंद्र में परीक्षा के दौरान युवाओं को उत्साह देखते ही बनता था। सेना के मुताबिक पिछले वर्ष की तुलना में इस बार परीक्षा देने के लिए दोगुना संख्या में युवा पहुंचे हैं।
विज्ञापन