मनोहर लाल खट्टर का बड़ा बयान: सभी पावर प्रोजेक्ट समय पर होंगे पूरे, देश को मिलेगा सीधा लाभ
केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि जम्मू-कश्मीर के सभी पावर प्रोजेक्ट तय समय पर पूरे होंगे और उनसे देश को बिजली उत्पादन का लाभ मिलेगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा है कि जम्मू-कश्मीर में सभी पावर प्रोजेक्ट तय समय पर पूरे किए जाएंगे और इनके रास्ते में आने वाले सभी व्यवधान दूर कर दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि चारों परियोजनाएं एक-एक करके पूरी होंगी, जिससे समय पर बिजली उत्पादन शुरू होगा और इसका लाभ पूरे देश को मिलेगा।
सिंधु जल संधि को लेकर पूछे गए सवाल पर खट्टर ने कहा कि इस विषय पर किसी बयान का कोई अर्थ नहीं है, क्योंकि प्रधानमंत्री पहले ही घोषणा कर चुके हैं कि पाकिस्तान द्वारा लगातार आतंकवाद को बढ़ावा देने के कारण संधि को रोक दिया गया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि ऐसी स्थिति में पाकिस्तान को किसी भी तरह की मदद नहीं दी जाएगी।
#WATCH | किश्तवाड़, जम्मू-कश्मीर: केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा, "सभी पावर प्रोजेक्ट समय पर पूरे होंगे; सभी व्यवधान हटा दिए गए हैं। सभी चार प्रोजेक्ट एक-एक करके पूरे होंगे, उनसे बिजली उत्पादन समय पर शुरू होगा, और पूरे देश को इसका फायदा होगा... कोई भी बयान देने का कोई… pic.twitter.com/JuoB9w2I3e
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 5, 2026