फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Manishankar Aiyar initiates dialogue with Hurriyat leaders

कांग्रेस नेता मणिशंकर अय्यर ने घाटी के अलगाववादी नेताओं से की मुलाकात

Fri, 26 May 2017 12:06 PM IST
amarujala.com- Presented by: आशुतोष तिवारी
amarujala.com- Presented by: आशुतोष तिवारी Updated Fri, 26 May 2017 12:06 PM IST
विज्ञापन
Manishankar Aiyar initiates dialogue with Hurriyat leaders
कांग्रेस नेता मणिशंकर अय्यर - फोटो : ANI
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मणिशंकर अय्यर ने वीरवार को श्रीनगर में अलगाववादी नेताओं से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि हम कश्मीर की मौजूदा स्थिति को जानने के लिए कश्मीर आए हैं। वहीं, हुर्रियत (एम) के अध्यक्ष ने कहा कि हमने अपनी राय प्रतिनिधिमंडल के सामने रखी है। श्रीनगर में मणिशंकर अय्यर की अगवाई वाला प्रतिनिधिमंडल ने हुर्रियत (एम) के अध्यक्ष मीरवाइज मौलवी उमर फारूक से उनके नगीन स्थित घर सुबह साढ़े दस बजे मुलाकात की।
विज्ञापन


प्रतिनिधिमंडल में ओपी शाह, एयर वाइस मार्शल (रिटायर्ड) कपिल काक और विनोद शर्मा शामिल थे। यह प्रतिनिधिमंडल कश्मीर घाटी के मौजूदा हालात के बारे में जानने के लिए यहां पहुंचा है।
विज्ञापन


अय्यर ने कहा कि सबसे पहले तो मैं यह बात स्पष्ट कर दूं कि मैं यहां व्यक्तिगत रूप से आया हूं, न कि कांग्रेस के नेता के तौर पर। कश्मीर में दोबारा शांति बहाल करने के लिए हमें सभी हितधारकों से बातचीत करने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अय्यर ने कहा कि जिस तरह से भाजपा के वरिष्ठ नेता अटल बिहारी वाजपेयी ने कहा था, वैसे ही हमें भी कश्मीरियत, जम्हूरियत और इंसानियत के दायरे में रहकर बातचीत करने की जरूरत है। हम सैनिकों के ऊपर कब तक निर्भर रहेंगे। मीरवाइज ने भी कहा कि हम चाहते हैं कि कश्मीरियों को अपना हक मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed