फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   mandir news

अंतिम सोमवार को मंदिरों में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब

विज्ञापन
mandir news
बिलावर। सावन माह के अंतिम सोमवार को बिलावर के प्रसिद्ध बिलकेश्वर महादेव मंदिर में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने पहुंच कर जलाभिषेक कर मन्नतें मांगी। जानकारी के अुनसार श्रद्धालुओं का मंदिर में अलसुबह ही पहुंचना शुरू हो गया था, जो दोपहर बाद तक जारी रहा। पूरा दिन भक्तों मंदिर में जलाभिषेक और विशेष पूजा करने के लिए कतारें लगी रहीं। इसके साथ ही उपजिले के अन्य मंदिरों रामकोट, गलक, दुर्गा मंदिर नगरोटा, थड़ा कलवाल के गढ़ी मंदिर, परनाला और किशनपुर के मंदिरों में भी दिनभर भक्तों का तांता लगा रहा। मान्यताओं के अनुसार सावन माह के सोमवार को शिवलिंग पर जलाभिषेक करना बहुत ही शुभ माना जाता है। जलाभिषेक करने वालों की मनचाही मुराद पूरी होती है।
विज्ञापन

उधर, कस्बे से सटे प्रसिद्ध रघुनाथ मंदिर में सावन माह के उपलक्ष्य में महा शिव पुराण जारी है। सोमवार को काफी संख्या में श्रदलुओं ने पहुंच कर कथा को सुना। वहीं, अंत में उन्हें प्रसाद वितरित किया गया। जानकारी के अनुसार कथावाचक पंडित अनिल शर्मा ने श्रद्धालुओं को भगवान शिव की महिमा से अवगत करवाया और उनकी पूजा और सावन माह के दौरान सोमवार जलाभिषेक करने ने मिलने वाले फल के बारे में भी अवगत करवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed