{"_id":"65d667e177e6fc244f0f14f7","slug":"man-sprinkles-petrol-on-himself-sets-fire-to-death-jammu-news-c-10-jam1008-308010-2024-02-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: व्यक्ति ने खुद पर पेट्रोल छिड़क लगा दी आग, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: व्यक्ति ने खुद पर पेट्रोल छिड़क लगा दी आग, मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। जानीपुर थाना क्षेत्र में पलौड़ा चौक के पास कब्रिस्तान में एक व्यक्ति ने खुद पर पेट्रोल छिड़कर आग लगा दी, जिससे उसकी मौत हो गई है। घटना बुधवार शाम पांच बजे की बताई जा रही है। देर रात तक मृतक की पहचान नहीं हो पाई थी।
पुलिस के अनुसार एक व्यक्ति ने कब्रिस्तान में खुद पर पेट्रोल छिड़का फिर अपने को आग के हवाले कर दिया। कब्रिस्तान से आग की लपटें और उसकी चीख पुकार सुनने के बाद वहां से गुजर रहे लोग कब्रिस्तान के अंदर गए और आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन पेट्रोल छिड़कने के कारण उक्त व्यक्ति पूरी तरह से लपटों में घिर गया था। जब तक उसके शरीर पर लगी आग बुझाई जाती, वह दम तोड़ चुका था। इस दौरान लोगों ने जानीपुर पुलिस को घटना की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने घटनास्थल से उक्त व्यक्ति को जीएमसी लाया, लेकिन वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। शव को पोस्टमार्टम व पहचान के लिए जीएमसी के शवगृह में रखा गया है। वहीं कब्रिस्तान में व्यक्ति द्वारा खुद को आग लगाने का मामला सामने आने के बाद स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल हो गया। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि यह व्यक्ति कहां का था और किन हालात के चलते उसने इस कदम को उठाया है।