फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   man shot dead by militants in hazratbal

श्रीनगर: सरकारी कर्मचारी की गोली मार कर हत्या

Mon, 04 May 2015 11:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, श्रीनगर
ब्यूरो/अमर उजाला, श्रीनगर Updated Mon, 04 May 2015 11:59 PM IST
विज्ञापन
man shot dead by militants in hazratbal

श्रीनगर में सोमवार को दिनदहाड़े अज्ञात बंदूकधारियों ने एक सरकारी कर्मचारी की उसके घर के बाहर ही गोली मार कर हत्या कर दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


फिलहाल किसी आतंकी संगठन ने घटना की जिम्मेदारी नहीं ली है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि वारदात में आतंकियों का हाथ था या फिर इसके पीछे कोई और वजह थी।
विज्ञापन


 घटना श्रीनगर के जकूरा (हजरतबल) के गासू गांव की है। श्रीनगर के रैनावारी अस्पताल के मेकेनिकल विंग का कर्मचारी अब्दुल अहमद डार सोमवार को अपने घर के बाहर ही खड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोपहर करीब तीन बजे बाइक सवार दो युवकों ने अब्दुल पर पास से निशाना लगाते हुए गोलियां दागीं। इससे पहले की आसपास के लोग कुछ समझ पाते हमलावर फरार हो गए। घायल अब्दुल को तुरंत शेर ए कश्मीर इंस्टीट्यूट आफ मेडिकल साइंसेज ले जाया गया।


पर वहां उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने इस मामले में आर्म्स एक्ट 7/27 और आरपीसी की धारा 302 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

समाचार लिखे जाने तक किसी आतंकी संगठन ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली थी। पुलिस अफसरों का कहना है कि आतंकी हमले के अलावा अन्य वजहों की भी जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed