{"_id":"59cd40b34f1c1bcf538b4d7d","slug":"man-found-in-suspected-condition","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारात में गए व्यक्ति का शव बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारात में गए व्यक्ति का शव बरामद
amarujala.com- Presented by: चंद्रा पाण्डेय
Updated Fri, 29 Sep 2017 12:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रैंबल थाना क्षेत्र के टिकरी इलाके में वीरवार सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में बारात में गए व्यक्ति का शव नाले से बरामद हुआ है। जानकारी मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में ले लिया और संदिग्ध मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। जानकारी अनुसार विजय कुमार निवासी रैंबल बुधवार को बारात के साथ टिकरी गया था।
विज्ञापन
बारात में जाने के दौरान विजय कुमार की पत्नी भी साथ ही। लेकिन अचानक बारात से विजय कुमार गायब हो गया। विजय को कई स्थानों पर तलाश किया गया, लेनिक उसका कहीं पता नहीं चला और सभी बारात लेकर वापिस लौट आए। वीरवार सुबह किसी ने टिकरी के नाले में विजय का शव पड़ा देखा और इसकी सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन
जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए पीएचसी टिकरी पहुंचाया। पुलिस ने संदिग्ध मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन