{"_id":"5a2ad72f4f1c1b79548c254d","slug":"man-dead-in-road-accident-in-domana-jammu","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार और मेटाडोर की टक्कर में युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार और मेटाडोर की टक्कर में युवक की मौत
amarujala.com- Presented by: चंद्रा पाण्डेय
Updated Fri, 08 Dec 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : डेमो इमेज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वीरबार और शुक्रवार की रात को डूमी क्षेत्र में कार और मेटाडोर की टक्कर में कार चालक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। देर रात को जम्मू अखनूर मार्ग पर कानाचक्क थाना अंतर्गत डूमी क्षेत्र में मेटाडोर जिसका नंबर जेके02क्यू - 6285 और मारुति कार नंबर जेके02एम 9070 के बीच टक्कर हो गई।
विज्ञापन
जिसके चलते कार चालक युवक सुनील कुमार निवासी मालपुर चंदियां को गंभीर चोटें आई। उसे लोगों ने तुरंत उप जिला अस्पताल अखनूर पहुंचाया। वहां पर डाक्टरों ने उसे मृत लाया घोषित कर दिया। शुक्रवार सुबह शव का पोस्टमार्टम करवा कर उसे परिजनों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन
कानाचक्क पुलिस की ओर से इसको लेकर आरपीसी की धारा 279/337 /304 ऐ में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इसको लेकर दोनों गाडि़यों को जब्त कर लिया गया है।
विज्ञापन