{"_id":"629b939d7978ad2cdc717bb3","slug":"man-booked-for-posting-video-justifying-killing-of-jammu-kashmir-artist-amreen-bhat","type":"story","status":"publish","title_hn":"आतंक परस्त को जेल: अमरीन भट की हत्या को सही ठहराने वाला भेजा गया जेल, पढ़ें क्या है पूरा मामला?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आतंक परस्त को जेल: अमरीन भट की हत्या को सही ठहराने वाला भेजा गया जेल, पढ़ें क्या है पूरा मामला?
Sat, 04 Jun 2022 10:47 PM IST
प्रशांत कुमार
पीटीआई, श्रीनगर
पीटीआई, श्रीनगर
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Sat, 04 Jun 2022 10:47 PM IST
सार
असामाजिक तत्व पर कार्रवाई करते हुए बडगाम में पुलिस ने सार्वजनिक सुरक्षा अधिनियम (पीएसए) के तहत एक नफरत फैलाने वाले के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कश्मीरी टेलीविजन कलाकार अमरीन भट की आतंकवादियों द्वारा की गई हत्या को सही ठहराने वाले के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने कहा कि भट की हत्या के मामले में एक व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई की गई। उसने अमरीन भट की आतंकवादियों द्वारा की गई हत्या को सही ठहराया था।
विज्ञापन
आरोपी की पहचान बारामुला के टाकिया वगूरा निवासी मोहम्मद इरफान भट के रूप में हुई है। 25 मई को जम्मू-कश्मीर के चदूरा में आतंकवादियों ने अमरीन भट की गोली मारकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने कहा कि मोहम्मद इरफान भट को हिरासत में लिया गया है और जम्मू के कोट भलवाल जेल में बंद कर दिया गया है।
विज्ञापन