{"_id":"5fae46444c772e49bc3e0eb9","slug":"man-arrested-by-awantipora-police-for-impersonating-himself-as-acb-official","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर: खुद को एंटी करप्शन ब्यूरो का अधिकारी बताकर रंगदारी मांगने का आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर: खुद को एंटी करप्शन ब्यूरो का अधिकारी बताकर रंगदारी मांगने का आरोपी गिरफ्तार
Fri, 13 Nov 2020 02:09 PM IST
प्राची प्रियम
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: प्राची प्रियम
Updated Fri, 13 Nov 2020 02:09 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू-कश्मीर पुलिस ने शुक्रवार को अवंतीपोरा इलाके में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि वह खुद को एंटी करप्शन ब्यूरो का अधिकारी बता रहा था।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि अवंतीपोरा के डडसारा गांव के रहने वाले एक शख्स के द्वारा शिकायत की गई थी, जिसके बाद पुलिस ने एक्शन लिया। शिकायतकर्ता ने बताया था कि कार चलाते समय अवंतीपोरा टोल प्लाजा पर एक व्यक्ति ने उनकी कार को रोककर पूछताछ की थी। इस दौरान रोकने वाले ने खुद को एंटी करप्शन ब्यूरो का अधिकारी बताया था।
रोकने वाले व्यक्ति ने कुछ देर के लिए शिकायतकर्ता की कार को रोककर उसकी जांच भी की थी। इसके बाद फोन नंबर लेकर उन्हें जाने दिया था। देर शाम शिकायतकर्ता के पास उसी व्यक्ति का कॉल आया और उनसे रंगदारी मांगने लगा।
शिकायत के बाद पुलिस ने मामले की जांच की और आरोपी व्यक्ति की पहचान जाफरन कॉलोनी निवासी मोहम्मद अमीम वानी के रूप में की गई। उसके खिलाफ अवंतीपोरा पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज कर ली गई है।